Move to Jagran APP

शर्मनाक, आत्महत्या करने जा रही महिला को दो महिलाओं ने बेचा, बंधक बना दुष्कर्म Panipat News

कैथल में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। महिला को महज 30 हजार रुपये में बेचा गया। पति से तंग आकर महिला जान देने जा रही थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 10:14 AM (IST)
शर्मनाक, आत्महत्या करने जा रही महिला को दो महिलाओं ने बेचा, बंधक बना दुष्कर्म Panipat News
शर्मनाक, आत्महत्या करने जा रही महिला को दो महिलाओं ने बेचा, बंधक बना दुष्कर्म Panipat News

पानीपत/कैथल, जेएनएन। यह कहानी है एक बेबस महिला की। जिंदगी के बाजार में उसकी कीमत लगी सिर्फ 30 हजार रुपये। दो साल तक जुल्मों सितम के भंवर में फंसकर बाहर निकली महिला अब न्याय के लिए भटक रही है। शब्द दर शब्द आंख से गिरते मोती अमानवीयता की कहानी खुद कह देते हैं। उसकी जिंदगी को शर्मनाक मोड़ पर लाने वाली भी दो महिलाएं ही हैं। जिन पर उसने भरोसा किया और उन्होंने ही चंद सिक्कों के लालच में दगा दे दिया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति से किसी बात पर तकरार कर ली। नतीजा पति ढाई साल की बेटी को लेकर उससे बीच बजार किनारा कर गया।    

loksabha election banner

न्याय की उम्मीद में विधायक के दर पर फूट-फूटकर रोई

कैथल से विधायक लीलाराम के दर पर न्याय की आस में पहुंची महिला ने अपने साथ हुए अन्याय कहानी सुनाई तो सुनने वाले भी सिहर उठे। महिला के मुताबिक दो साल पहले पति और बेटी के साथ जखौली अड्डे पर जेठानी के घर के लिए निकली थी। रास्ते में  पति से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान पति बेटी को साथ लेकर उसे वहीं छोड़कर चला गया। सदमे में वह ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर निकली। राह में दो महिलाओं अंगूरी देवी और पूजा ने उसे रोक लिया। वे उसे शक्तिनगर ले गईं। यहां हाबड़ी निवासी दर्शन सिंह को 30 हजार रुपये में उसे बेच दिया। दो साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। नशीला पदार्थ पिलाकर गलत काम होता रहा। अब वह किसी तरह से उसके चंगुल से निकल सकी है। 

पुलिस से लगाते रहे गुहार, नहीं हुई सुनवाई

पीडि़ता के परिजनों ने विधायक के निवास पर उनके पीए से बताया कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। बेटी का जिले के एक गांव में विवाह हुआ था। दोनों में विवाद हो गया था, बाद में उसका निपटारा हो गया। बेटी के लापता होने के बाद उसका दामाद और स्वजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पता चला कि उसकी बेटी को किसी ने बेचा हुआ है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

खुद ही दूसरी शादी के लिए भरी थी हामी

उधर, आरोपित महिला अंगूरी का कहना है कि पीडि़त महिला उसके पास आई थी। खुद ही दूसरी शादी रचाने के लिए राजी हुई। उसने अपने भांजे हाबड़ी निवासी दर्शन सिंह के साथ विवाह रस्म (चुन्नी कार्यक्रम) रचाते हुए शादी करा दी। 30 हजार में बेचने जैसे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। अब आरोप लगाने वाली महिला का पिता ही उनसे डेढ़ लाख रुपये मांग रहा है। 

नहीं आई ऐसी कोई शिकायत

सिविल लाइन थाना एसएचओ बीरभान का इस मामले में कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.