Move to Jagran APP

करनाल में दो किशोरों पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, आहत होकर दे दी जान

करनाल के तरावड़ी में दो किशोरों ने आत्‍महत्‍या कर ली। दोनों किशोरों पर गांव की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इससे आहत होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। लड़की और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 10:57 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 10:57 AM (IST)
करनाल में दो किशोरों पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, आहत होकर दे दी जान
करनाल में दो किशोरों ने आत्‍महत्‍या कर ली।

तरावड़ी (करनाल), संवाद सहयोगी। करनाल के तरावड़ी क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोप से आहत दो किशोरों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले गांव की ही एक लड़की ने दोनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोप लगाने वाली लड़की और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

दो दिन पहले गांव की एक लड़की ने पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग छात्रों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तरावड़ी थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की थी। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया। रविवार को दोनों किशोरों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। किशोरों के स्वजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दे उन्हें शांत कराया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

जांच अधिकारी एएसआइ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि लड़की और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी।

ये भी मामला आया सामने

दोनों किशोरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद उन्‍हें थाने बुलाया गया। यहां पर बातचीत की गई। इसके बाद किशोरों को थप्‍पड़ भी मारा गया। वहीं, किशोरों को पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। इसके बाद से दोनों किशोर काफी आहत थे। दोनों किशोरों ने इसके बाद आत्‍महत्‍या का कदम उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.