विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में समालखा जीटी रोड पर दो सड़क हादसे, एक की मौत और चार घायल

By Dd Jha Edited By: Sushil Kumar
Published: Tue, 29 Sep 2026 04:01 AM (IST)

समालखा जीटी रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल ...और पढ़ें

सड़स हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

सड़स हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जीटी रोड समालखा पर हुए दो अलग-अलग हादसे।

  2. पहले हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

  3. दूसरे हादसे में कार-पिकअप टक्कर में तीन जख्मी।

जागरण संवाददाता, समालखा। जीटी रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए। पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपमंडल अस्पताल (एसडीएच) से रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे हादसे में मामूली रूप से जख्मी तीन लोगों ने निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाया और वे घर चले गए।

जांच अधिकारी एएसआइ रमेश ने बताया कि अनूप और अनुभव दोनों रात 11 बजे बाइक से दिल्ली से अंबाला जा रहे थे। रविवार रात सवा 12 बजे के करीब पट्टीकल्याणा और भोड़वाल माजरी गांव के बीच जियो सीएनजी पंप के पास अनूप की बाइक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

हादसे में दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को एसडीएच ले जाया गया, जहां अनूप (22) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल अनुभव को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। ये मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले हैं और सोनीपत के कुंडली में किसी केबल फैक्ट्री में साथ-साथ काम करते थे। अनूप का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। वहीं समालखा फ्लाईओवर के दिल्ली लेन पर कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा और उसमें सवार तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।