सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
मंगलवार को जिले में चार जगहों पर हादसे हुए। इनमें तीन लोगों की चार चली गई।
जागरण संवाददाता, करनाल : अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र के गांव लौहारा निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करनाल से इंद्री रोड पर सैनी ढाबे के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसके पिता प्यारा सिंह को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई।
दूसरे हादसे में निसिग कस्बे में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस्तली गांव निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित मौके से फरार हो गया।
तीसरे हादसे में गांव बड़ा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गांव नगला रोड़ान निवासी भतेरी और उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान भतेरी की मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप