राजवंती की आंखों से दो परिवारों को मिलेगी रोशनी
67 वर्षीय राजवंती पत्नी दिवंगत फतेहचंद सचदेवा का शुक्रवार को निधन हो गया। बेटे शांति स्वरूप सचदेवा ने जनसेवा दल के सदस्यों को सूचना देकर उनके नेत्रों का दान करवाया।
जागरण संवाददाता, समालखा : 67 वर्षीय राजवंती पत्नी दिवंगत फतेहचंद सचदेवा का शुक्रवार को निधन हो गया। बेटे शांति स्वरूप सचदेवा ने जनसेवा दल के सदस्यों को सूचना देकर उनके नेत्रों का दान करवाया।
जनसेवा दल, पानीपत के चमनलाल गुलाटी की टीम ने नेत्रदान का कार्य पूर्ण करवाया। चमन लाल गुलाटी और पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि शांति स्वरूप ने अपने माता-पिता दोनों के निधन पर नेत्रदान करवाए, जो एक सराहनीय कार्य है। राजवंती के नेत्रों से दो लोगों को नवजीवन मिलेगा। नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने पर भी उन्होंने जनता का धन्यवाद किया। राजवंती के नेत्रों को माधव नेत्र बैंक, करनाल में भेज दिया गया। स्वजन बीना भाटिया, राहुल, अंकित व अनुराग सचदेवा को जनसेवा दल की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।