Move to Jagran APP

यमुनानगर में दो और कुरुक्षेत्र में तीन कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत

यमुनानगर में कोरोना संक्रमित एक वृद्ध व एक अधेड़ की और मौत हो गई तो वहीं कुरुक्षेत्र में भी तीन लोगों की मौत हो गई। यमुनानगर में माडल टाउन के तिकोना पार्क निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 07:30 PM (IST)
यमुनानगर में दो और कुरुक्षेत्र में तीन कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत
कोरोना वायरस के कारण मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है

यमुनानगर/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। यमुनानगर में कोरोना संक्रमित एक वृद्ध व एक अधेड़ की और मौत हो गई तो वहीं कुरुक्षेत्र में भी तीन लोगों की मौत हो गई। यमुनानगर में माडल टाउन के तिकोना पार्क निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। उन्हें शुगर व अन्य बीमारियों के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आराम न उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्हें यमुनानगर के ही निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया।

loksabha election banner

वहीं जगाधरी की श्रीनगर कालोनी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत चंडीगढ़ के पीजीआइ में हो गई। उन्हें कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। यहां पर एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर कोई आराम नहीं मिला। हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजनों ने मरीज को पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। सांस लेने में भी परेशानी आने लगी। दोनों शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत किया।

75 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि वीरवार को 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 102 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। अब तक जिले में कुल 3864 केस हो चुके हैं। वहीं अब तक 3157 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में 642 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 371 मरीजों को होम आइसोलेट है। जिले का रिकवरी रेट भी 82 फीसद पर पहुंच गया है।

कोरोना के 125 नए मामले आए सामने, तीन की मौत

कुरुक्षेत्र : जिले में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए हैं और तीन पॉजिटिव की मौत हो गई। राहत यह रही कि 113 मरीजों एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 73783 में से 68385 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर ङ्क्षसह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 125 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ जिले में अब तक 4986 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3551 को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 85 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है। अब 1350 एक्टिव केस रह चुके हैं।

72 नए कंटेनमेंट जोन बनाए

जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए 72 नए कंटेनमेंट और बफरजोन बनाए गए हैं। इनमें ज्योतिसर, किरमच, बाहरी मौहल्ला, खेड़ी ब्राह्मणा, अजराना कलां, ङ्क्षझझरपुर, बारना, अजराना कलां, अमीन, अजराना खुर्द, सलपानी कलां व पिपली प्रमुख हैं। इसके अलावा एकता विहार, शांति नगर, दीदार नगर, सेक्टर 3, 4, 5, 7, 8, 13, सुंदरपुर, पांचाल धर्मशाला, अमर कॉलोनी, किरमच व आजाद नगर हैं। यहां नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.