अधेड़ महिला के ऊपर से गुजरी ट्रॉली, मौत
गढ़ी बेसिक वासी अधेड़ महिला के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरने पर मौत हो गई। हादसा गांव मछरौली के खेत का है।
जागरण संवाददाता, समालखा गढ़ी बेसिक वासी अधेड़ महिला के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरने पर मौत हो गई। हादसा गांव मछरौली के खेत का है। मंगलवार सुबह महिला बेटे के साथ सरसों काटने के लिए मजदूरी पर आई थी। तभी ये हादसा हो गया। मृतका के बेटे वादिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को अपनी मां बलकिशा (65) के साथ गांव मच्छरौली निवासी तेज ¨सह के खेत में सरसों काटने और मशीन से निकालने के लिए मजदूरी पर आए थे। नौ बजे के करीब ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली चलाते हुए पिछला पहिया उसकी मां के ऊपर चढ़ा दिया। उसे सिर पर गंभीर चोट आई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वादिल का कहना है कि ट्रैक्टर को खेत का जमींदार चला रहा था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।