Move to Jagran APP

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:55 AM (IST)
खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। रैफरंडम-2020 के पक्ष में छठी पातशाही गुरुद्वारा से अरदास कर वोटिंग करने का अल्टीमेटम देने वाले खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ थाना शहर में धार्मिक भावनाओं को भड़काने व देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। थाना शहर पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि रैफरंडम-2020 को लेकर हरियाणा के सिखों को पिछले 15 दिनों से विदेश से फोन कॉल के जरिए उकसाया जा रहा था। सिखों को बकायदा रैफरंडम-2020 के साथ जुडऩे का ऑडियो संदेश जारी किया था, मगर जिले के सिख समुदाय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए आ रहे फोन पर संज्ञान लेते हुए थाना शहर में गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ शिकायत दी। 

गौरतलब है कि पन्नू ने शनिवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही से अरदास कर रैफरंडम-2020 के पक्ष में वोटिंग  करने का ऑडियो मैसेज जारी किया था। इसके बाद पन्नू ने हरियाणा के सरपंचों को रैफरंडम के साथ जुडऩे का ऑडियो मैसेज जारी किया। इस ऑडियो मैसेज धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए किया था।

थाना शहर प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह की शिकायत पर गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले 15 दिनों से आ रहे ऑडियो मैसेज की पुलिस जांच कर रही है। रैफरंडम-2020 को लेकर लांच की गई वेबसाइट को हरियाणा सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.