गुंडागर्दी से डरे हुए हैं व्यापारी : नवीन
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश में पक्ष और विपक्ष सो रहा है। सिर्फ आम आदमी पार्टी सड़कों
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश में पक्ष और विपक्ष सो रहा है। सिर्फ आम आदमी पार्टी सड़कों पर है। पिछले 2-3 महीनों से आप आमजन के मुद्दों का लेकर संघर्ष कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। गुंडागर्दी की वजह से व्यापारी डरे हुए हैं। व्यापारियों के कहने पर पानीपत में प्रदर्शन किया, ताकि आम आदमी की आवाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंच सके और सीएम कुछ समाधान करें। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने ये बातें भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन के बाद कही।
आम कार्यकर्ता बलजीत नगर नाका के पास सेक्टर 12 में इकट्ठे हुए। वहां से पैदल चलकर संजय चौक, जीटी रोड, लाल बत्ती चौक से होते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है, खासकर व्यापारी वर्ग। प्रदेश में गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि व्यापारी डरे हुए हैं। आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता एक हजार के बराबर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। झूठे केस में दिल्ली में आप विधायकों को जेल में डलवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन भाजपा ने वायदे पूरे नहीं किए। 27 जुलाई को जींद में किसान सम्मेलन होगा। फसल बीमा के नाम से सरकार किसानों को लूट रही है। बीमा के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के खाते में एक हजार करोड़ रुपये चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। पार्टी के लिए दिन रात काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
इससे पहले नवीन जय¨हद ने बलजीत नगर नाका के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जेपी गर्ग, सोएब आलम, अनूप संधू, आशिष जैन, सूरज खैंची, सुरेश जांगड़ा, रामफल चमराड़ा, अनिल पांडे, पिंकी, जिन्नत, दीपक बग्गा, राजकुमार चमराड़ा, विनोद कुमार मुख्य रूप उपस्थित रहे।