Move to Jagran APP

Top Panipat News of the day 29th June 2019, खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान, कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा, जहरीली तो नहीं शराब, डाई हाउसों का अवैध कारोबार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून

खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा जहरीली तो नहीं शराब डाई हाउसों का अवैध कारोबार 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 05:48 PM (IST)
Top Panipat News of the day 29th June 2019, खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान, कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा, जहरीली तो नहीं शराब, डाई हाउसों का अवैध कारोबार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून
Top Panipat News of the day 29th June 2019, खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान, कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा, जहरीली तो नहीं शराब, डाई हाउसों का अवैध कारोबार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून

पानीपत, जेएनएन। Top Panipat News of the day 29th June 2019- शाम पांच बजे तक पानीपत की टॉप खबरें। ताजातरीन और महत्वपूर्ण खबरों में खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान, कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा, जहरीली तो नहीं शराब, डाई हाउसों का अवैध कारोबार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून  शामिल हैं। विस्तृत खबरों के बारे में जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद पर विज का बड़ा बयान
पानीपत। खिलाडि़यों की इनाम राशि विवाद में मंत्री अनिल विज ने एक बड़ा बयान दिया है। पानीपत में प्रेसवार्ता में विज ने जहां एक ओर खिलाडि़यों को सलाह दी, वहीं विपक्ष को मामले में बेवजह बयानबाजी पर शांत रहने को कहा। कहा कि पूर्व सरकार ने तो खेल प्रोत्‍साहन पर कोई ध्‍यान नहीं दिया,  इसलिए उन्‍हें बयानबाजी करने का हक नहीं। विज ने कहा कि खिलाड़ियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
विस्तृत यहां पढ़ें: इनाम राशि विवाद पर खेल मंत्री विज का बड़ा बयान, खिलाडि़यों को दी ये सलाह

कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा
पानीपत। 11 दिन से लापता बेटे का शव कब्र में मिला। परिजन और पुलिस सागर के शव की तलाश यमुना नदी में कर रहे थे। लेकिन कैरान पुलिस ने उसके शव को मुस्लिम समुदाय का व्‍यक्ति समझकर दफना दिया था। सागर भतीजा होने की खुशी में दोस्‍तों के साथ पार्टी करने गया था। 17 जून से सागर (18) घर नहीं लौटा। 25 जून को पिता किरणपाल ने डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स को सागर के दोस्तों महादेव, अजीत और लक्की के खिलाफ सागर को यमुना में डुबोकर मार डालने की शिकायत दर्ज करा दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके यमुना नदी में सागर की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। 
विस्तृत यहां पढ़ें: 11 दिन से कब्र में दफन था जिगर का टुकड़ा, नदी में तलाश रही थी मां 

जहरीली तो नहीं शराब
पानीपत। पानीपत में शराब की न सैंपलिंग हो रही है और न ही विभाग कोई कार्रवाई कर रहा। अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की करीब 225 दुकानें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से लाइसेंस बिना संचालित हैं। विभागीय अधिकारी मैन पॉवर और संसाधनों की कमी बताकर पंद्रह माह में एक भी दुकान पर शिकंजा नहीं कस सके हैं। दुकान संचालक भी नियम को लेकर बेसुध हैं। ये हालात तब हैं जब मिलावटी शराब बिक्री और उसके सेवन से मौत होने की सम्भावना बनी रहती है।
विस्तृत यहां पढ़ें: कहीं जहरीली तो नहीं ये शराब, विभाग की लापरवाही है बड़ी वजह 

डाई हाउसों का अवैध कारोबार 
पानीपत। पानीपत में अवैध रूप से चल रहीं कई डाई हाउसों से निकलने वाला रसायनयुक्‍त पानी सीधे तौर पर नहर और ड्रेन में मिल रहा है। वहीं ग्रीन बेल्‍ट में छोड़े जाने वाले पानी से तो पेड़ तक सूख गए हैं।  डाई हाउसों का कारोबार एक दशक में ही ज्यादा बढ़ा है। वर्ष 2010 में पानीपत जिले में 177 डाई हाउस प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकार्ड में दिखाए गए। आरटीआइ में मांगी सूचना में यह पता चला है। यह संख्या अब बढ़कर एक हजार के आंकड़ें को पार कर गई। इनमें से कई अवैध रूप से चल रहे हैं।
विस्तृत यहां पढ़ें: डाई हाउसों का अवैध कारोबार उगल रहा जहर, RTI से पर्दाफाश 

7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक देगा मानसून
पानीपत। दिल्ली और एनसीआर में मानसून 7 जुलाई को दस्तक देगा। हालांकि इस बार मानसून की रफ्तार कम है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 29 जून के आसपास मानसून दस्तक दे देता था, जिसका अब तक अतापता नहीं है। मौसम विशेषज्ञ इसे अल नीनो का प्रभाव मान रहे हैं। प्री मानसून की बारिश ने भी अब तक निराश किया है।
विस्तृत यहां पढ़ें: अल नीनो से बिगड़ी मानसून की रफ्तार, 7 को दिल्ली और एनसीआर में दस्तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.