नई राइस नीति को बताया किसानों के खिलाफ
इंडियन नेशनल लोकदल ने सेक्टर 13-17 में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नई राइस सूट पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा कि यह धान किसानों के खिलाफ है।
जासं, पानीपत : इंडियन नेशनल लोकदल के सेक्टर 13-17 स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नई राइस सूट पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा कि यह धान किसानों के खिलाफ है। सरकार प्रमुख फसल को खत्म करने पर तुली है। उन्होंने यह फैसला वापस न लेने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इनेलो के जिला अध्यक्ष नवीन नैन भालसी ने कहा कि पहले ज्यादा एकड़ में धान लगाने वाले किसानों को नहरी विभाग द्वारा राजबाहे से अस्थाई रूप से मोगा दिया जाता था, लेकिन सरकार ने यह पॉलिसी बंद कर दी है। सरकार पानी की कमी बता रही है और दूसरे राज्यों को पानी दिया जा रहा है।
इस मौके पर प्रेम सिंह भालसी, सुरजभान, नरेंद्र सिंह, संदीप दहिया, विकास सिंह, भूपेंद्र सिंह और सुभाष चंद्र मौजूद रहे।