Tokyo Olympics 2020: हरियाणा के गृहमंत्री विज ने अंबाला में टी प्वाइंट पर लोगों के साथ देखा हॉकी मैच, बोले-चक दे इंडिया
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीतने पर बधाई दी। टीम ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे।
अंबाला, जागरण संवाददाता। मैच जीतने पर हरियाणा के गृहमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। गृहंमत्री अनिल विज हर रोज की तरह अंबाला के टी प्वाइंट पर पहुंचे। यहां लोगों के बीच बैठकर भारतीय टीम का मैच देखा। मैच जीतने पर विज पूरे जोश के साथ चक दे इंडिया कहकर खुशी जाहिर करने लगे।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कहा कि भारत ने पुरुष हॉकी मुकाबले में जर्मनी को हराकर ब्राउंज जीता। हॉकी की टीम को बधाई सारे देशवासियों को बधाई झूम झूम कर नाचें झूम झूम कर गाएं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर अपने ही अंदाज में अंबाला में अपने टी प्वाइंट पर चक दे इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
गृह मंत्री अनिल विज ने आज पूरा मैच अपने दिनचर्या को कायम रखते हुए टी प्वाइंट पर देखा और जैसे ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत हासिल की तुरंत विज ने चक दे इंडिया और भारत माता की जयघोष किया।
विज ने कहा कि भारत ने आखिरकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह ठीक है की गोल्ड मेडल न मिलने की कसक है लेकिन ब्राउंज मेडल लेकर 135 करोड़ देशवासियों का सिर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऊंचा कर दिया है। विज ने कहा कि आज हर देशवासी झूम रहा है, नाच रहा है, गा रहा है, इतनी बड़ी उपलब्धि इतने वर्षों बाद भारत को मिली है। विज ने कहा कि हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे। अनिल विज ने कहा, खिलाडि़यों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। आगे भी खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। सरकार हमेशा उनके साथ है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। जर्मनी को 5-4 से हराया।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें