मकर संक्रांति पर सेक्टर 25 में 51 कुंडीय महायज्ञ आज
जागरण संवाददाता, पानीपत : वैदिक परिवार के तत्वावधान में रविवार को मकर संक्रांति पर सुबह 11 बजे से
जागरण संवाददाता, पानीपत :
वैदिक परिवार के तत्वावधान में रविवार को मकर संक्रांति पर सुबह 11 बजे से कृष्णा पार्क में 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ में वैदिक धर्माचार्य संजीव वेदलंकार व संजय शास्त्री वेद पाठ करेंगे। 101 यजमान इस यज्ञ में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा करेंगे।
वैदिक परिवार पिछले चार वर्षो से हर वर्ष बहु कुण्डीय यज्ञ का आयोजन कर रहा है। इस यज्ञ के साथ वैदिक परिवार द्वारा विभिन्न स्कूलों में नैतिक शिक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें 15 जनवरी को डीएवी स्कूल हुडा व आर्य गर्ल्स पब्लिक, 16 जनवरी को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल तथा 17 जनवरी को डीसीएम पब्लिक स्कूल विद्यानंद कालोनी में नैतिक शिक्षा के लिए आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री का उद्बोधन होगा।