Move to Jagran APP

18 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

पढि़ए देश और दुनिया से जुड़े सवाल और इनके क्‍या हैं जवाब। English word कैसे बोले जाते हैं, इसका भी सही-सही जवाब जान लें। ताकि आप भी कह सकें कि यह हमें पता है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 10:32 PM (IST)
18 Feb-  जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम
18 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

1. बंगाल का कौन सा राजवंश कन्नौज के त्रिकोणात्मक संघर्ष में भागीदार था?
पालवंश

loksabha election banner

2. भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन है?
राष्ट्रपति

3. महिला समृद्धि योजना कब आरंभ की गई?
2 अक्टूबर 1993

4. शिशुनाग वंश के किस शासक के समय वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया?
कालाशोक

5. विश्व व्यापार संगठन कब अस्तित्व में आया?
1 जनवरी 1995

6. संविधान की प्रस्तावना में भारत के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया?
संविधान के हिंदी प्रारूप में भारत तथा अंग्रेजी प्रारूप में इंडिया,

7. परमवीर चक्र से सम्मानित प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
सोमनाथ शर्मा

8. मानवाधिकार उच्चायुक्त का मुख्यालय कहां स्थित है?
न्यूयॉर्क, यूएसए

9. 2018 का अंतिम वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी का क्या नाम है?
पीवी सिंधु

10. एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?
बीजिंग

आज Word Reason की बात

आज word reason की बात करते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि root sound एक होती है, जिसके आगे-पीछे prefix या suffix लगाकर कई words बन जाते हैं। prefix या suffix लगाते समय कई बार तो हमें sound के अनुसार extra letters जोड़ने पड़ते हैं और कई बार एक letter की जगह दूसरा letter लगाना पड़ता है। जैसे कि beg से beggar बनाते समय एक extra g जुड़ जाता है। rely से reliance बनाते समय y का i बन जाता है परंतु ऐसा बदलाव करते समय कई बार original sound या word की identity खत्म होने का खतरा बन जाता है, इसलिए एक नया word बनाते समय उस root word का एक letter यूं का यूं छोड़ दिया जाता है, ताकि ये पता चल सके कि ये नया word किस word से आया है। उदाहरण के लिए debit से debt बनाते समय इसका b यूं का यूं छोड़ दिया गया। इस b को बोला तो नहीं जाता परंतु debt में b ये show करता है कि इस word का origin debit से हुआ है।

इसी प्रकार से doubt word dubious से आया है। Dubious का अर्थ होता है- ‘संदेह से भरा हुआ’ और doubt का अर्थ होता है- ‘संदेह’। यहां भी ये identity बनाए रखने के लिए कि ये word dubious से आया है, इस b को doubt में भी as it is रखा गया है।

इन language reason और word के अलावा किसी word में silent letter होने का एक और भी कारण होता है, और वो ये है कि हर language का बोलने का एक अलग तरीका होता है। अलग लहजा होता है। यानी, हर language एक unique accent, stress और rhythm के अनुसार बोली जाती है। उस rhythm में बोलते समय यदि कोई letter बोलने के flow पर असर डाल रहा है तो उसे silent छोड़ दिया जाता है। जैसे कि English में r के बाद यदि कोई consonant आता है तो उस word में r हमेशा silent रहता है।  जैसे- sports, smart, part, chart, etc.

ऐसे word में यदि हम r को pronounce करते हैं तो थोड़ा भारी लगता है और language की smoothness पर असर पड़ता है। तो ऐसे कुछ कारण होते हैं, जिनकी वजह से English में काफी letters अलग-अलग जगह पर बोलते समय silent रखे जाते हैं।

आइए, कुछ वाक्यों को प्रैक्टिकली बोलते हैं।

My father works here.
माइ फादअ वक्स हीयअ

She is a teacher of grammar.
शी इज अ टीचअ ऑफ ग्रमअ

Where are your going ?
वेयअ आ यू गोइंग?

Come here.
कम हीयअ

यदि इस r पर आपका सही control हो गया तो समझना कि आपमें English way of speaking भी develop होना शुरू हो गया है। यदि M के बाद b आता है तो ये हमेशा silent होता है।

जैसे - Comb- कॉम
Bomb-  बॉम
Lamb- लैम
M  के बाद n हमेशा silent होता है
Autumn ऑटम,  Hymn- हिम
Column कॉल्म, Condemn कंडैम
Ajit Nagal, English Author


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.