Move to Jagran APP

आज 11 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

पढि़ए देश और दुनिया से जुड़े सवाल और इनके क्‍या हैं जवाब। खास word क्‍या होते हैं, इसका भी सही-सही जवाब जान लें। ताकि आप भी कह सकें कि यह हमें पता है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 08:26 PM (IST)
आज 11 Feb-  जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम
आज 11 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम
1. फॉलोऑन शब्द किस खेल से संबंधित है?
क्रिकेट

2. हवा में किस गैस की मात्र सबसे अधिक है?
नाइट्रोजन

3. भारत में सबसे अधिक बाढ़ कहां आती है?
गंगा और ब्रह्मपुत्र क्षेत्र में

4. अशोक चक्र प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थीं?
नीरजा भनोट (मरणोपरांत)

5. भारत के पहले न्यूक्लियर रिसर्च रिएक्टर का क्या नाम था?
अप्सरा

6. इंडियन होम रूल लीग की स्थापना किसने की थी?
बाल गंगाधर तिलक

7. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन की स्थापना कब हुई थी और इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
1914 में ल्योन (फ्रांस में)

8. मां और शिशु के बीच गले लगना और चूमना किस हार्मोन को प्रेरित करता है?
नॉरएड्रिनेलिन

9. संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?
सहारा

10. शून्यता के सिद्धांत का सर्वप्रथम प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक कौन थे?
नागार्जुन

English के खास Word
At a stone`s throw :-  बहुत नजदीक, Very near
हम पत्थर कितनी दूर फेंक सकते हैं? ज्यादा से ज्यादा 100 मीटर, 200 मीटर! अब कोई चीज 100 मीटर या 200 मीटर की दूरी पर है, उसे आप चाहे very near कहें, चाहे at a stone`s throw कहें, बात तो एक ही है। एक दिन मैंने ये practically करके भी देखा। मैंने छत पर खड़े होकर एक पत्थर फेंका। वो पत्थर पार्क में जाकर गिरा तो इसका मतलब था- The park is at a stone`s throw from my home.

At the eleventh hour :- आखिरी क्षणों में, At the end.
दिन-दिन में केवल 12 घंटे होते हैं। अब मान लो यदि दिन  at the eleventh hour है तो इसका मतलब बस खत्म होने वाला है, शाम होने वाली है। इसी प्रकार से यदि कोई चीज at the eleventh hour है तो इसका मतलब भी यही है कि उस चीज का end नजदीक है। यदि मैं आपसे कहूं कि एक वृद्ध 90 के पार हैं, ऊपर से बीमार हैं तो उनके बारे में आपका क्या विचार है? तो शायद आप यही कहेंगे मृत्यु की कगार हैं, क्योंकि ये उनका eleventh hour है।

A red letter day :- कोई खास दिन, Any special day
Calendar को ध्यान से देखना। उसमें कुछ dates लाल अक्षरों में लिखी होती हैं। जैसे- छुट्टियां, त्योहार या कोई खास दिन। अब आप ये कहेंगे कि Sundays भी तो लाल अक्षरों (red letters) में लिखे होते हैं, वो कौन से खास होते हैं। इसका जवाब ये है कि English language Greek and Latin भाषाओं से भी बनी है। वहां पर Sunday red letter में नहीं होता है। केवल वही दिन red letters में होते हैं, जो खास होते हैं। अब एक बार आप भी Calendar की तरफ देखो कि 2nd of Oct.  किस color  के letter में लिखा हुआ है।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.