Move to Jagran APP

नगर निगम में कमिश्नर ने सिक्योरिटी गार्ड को इंट्री गेट पर बैठाया

नगर निगम के कमिश्नर आरके सिंह ने अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही इंट्री गेट पर बैठा दिया है। साथ में एक रजिस्टर भी लगाया गया। इसमें आने-जाने वाले लोगों की इंट्री की जा रही है। कमिश्नर का फोकस अब प्रापर्टी आइडी केंद्र पर है। दरअसल भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने पर यह कदम उठाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 06:34 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 06:34 AM (IST)
नगर निगम में कमिश्नर ने सिक्योरिटी गार्ड को इंट्री गेट पर बैठाया
नगर निगम में कमिश्नर ने सिक्योरिटी गार्ड को इंट्री गेट पर बैठाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम के कमिश्नर आरके सिंह ने अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही इंट्री गेट पर बैठा दिया है। साथ में एक रजिस्टर भी लगाया गया। इसमें आने-जाने वाले लोगों की इंट्री की जा रही है। कमिश्नर का फोकस अब प्रापर्टी आइडी केंद्र पर है। दरअसल, भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने पर यह कदम उठाया गया है। दैनिक जागरण ने निगम में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी थी। इसके बाद से नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और विधायक प्रमोद विज ने भी निगम पर छापा मारकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। सोमवार को निगम में व्यवस्था बदली-बदली नजर आई।

loksabha election banner

अब नगर निगम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को इंट्री नहीं करने दी जाएगी। जिसका काम होगा, उसी को इंट्री मिल सकेगी। रजिस्टर में काम करवाने आने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और किसी के काम से आए हैं, दर्ज करवाना होगा। तभी निगम में इंट्री हो सकेगी। इंट्री गेट पर लगी है चार कर्मचारियों की ड्यूटी

नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को भी प्रापर्टी आइडी केंद्र के इंट्री गेट पर ड्यूटी लगा दी है। इंट्री गेट पर चार कर्मचारियों व सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई। इसमें कमिश्नर आरके सिंह का सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी स्थाई कुछ समय के लिए लगाई गई। इसके बाद कर्मचारी ही व्यवस्था को संभालेंगे। कमिश्नर के पीए की भी ड्यूटी रहेगी प्रापर्टी केंद्र पर

कमिश्नर के पीए कंवलजीत सिंह की भी ड्यूटी प्रापर्टी आइडी केंद्र पर लगाई गई। इसमें पीए अब निगम के कर्मचारियों की गतिविधि पर नजर रखेंगे और प्रतिदिन की रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी। इसके लिए हर व्यक्ति की निगम में आने वाले पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी पर शक हुआ तो पूछताछ भी की जाएगी। कमिश्नर चंडीगढ़, सुरक्षा कर्मी की लगा दी ड्यूटी

कमिश्नर आरके सिंह चंडीगढ़ बैठक में गए हुए थे। सुरक्षा कर्मी अधिकारी के साथ ही होता है, लेकिन कमिश्नर चंडीगढ़ व सुरक्षा कर्मी को निगम में इंट्री गेट पर ही छोड़ दिया गया। व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया कदम

नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने जागरण से बातचीत में कहा कि व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम की इंट्री गेट पर आने-जाने वाले लोगों के लिए रजिस्टर लगाया गया है। इससे बिना काम के निगम में आने वाले लोगों पर लगाम लगेगी और व्यवस्था में सुधार आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.