पानीपत में घिनौनी वारदात, तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास
पानीपत में तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपितों ने ईंट से हमला किया।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में घिनौनी वारदात हुई। लॉकडाउन में सख्ती के बावजूद तीन युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उस पर ईंट से वार कर घायल कर दिया।
थाना शहर क्षेत्र में रेलवे लाइन से लगती कॉलोनी की 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध जताया तो एक आरोपित ने आंख पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
पीडि़त किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार रात 12 बजे वह घर के गेट के बाहर थी। इसी दौरान घर के पास झुग्गी में रहने वाला गौरव अपने साथी कृष्ण उर्फ बालू औप संदीप के साथ आया। संदीप ने उसका मुंह बंद किया और अपहरण करके सुनसान जगह पर ले गए। तीनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपित संदीप ने चुप कराने के लिए उसकी बाईं आंख के पास ईंट मार दी। आरोपितों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो वे उसे व उसके स्वजनों वालों को मार देंगे।
आरोपित साइकिल छोड़ फरार हो गए। शोर सुनकर उसके माता-पिता मौके पर आए। आरोपितों से उसे जान का खतरा है। थाना शहर प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। उनके स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा
मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपित को मतलौडा थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस आरोपित का मोबाइल फोन जब्त करचुकी है। फोन में 1400 पोर्न वीडियो मिले थे। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। सातवीं कक्षा में पढऩे वाली 11 वर्षीय बेटी ऑनलाइन घर पर नहीं पढ़ पा रही थी। 16 दिन से बेटी पढऩे के लिए ट््यूशन पर उसके जेठ के बेटे के पास जाती थी। जेठ के बेटे ने पोर्न फिल्म दिखाकर बेटी के दुष्कर्म किया। बेटे ने उसे मामले की जानकारी दी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया था।