दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते चीख उठा मासूम, देखा तो गर्म पानी में गिरा था, मौत Panipat News
कुरुक्षेत्र में खेलते-खेलते तीन साल का मासूम गर्म पानी में गिर पड़ा। झुलसने से मासूम की मौत हो गई। हादसा लाडवा के गांव बीड़ खैरी में हुआ।
By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:59 PM (IST)
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। गांव बीड़ खैरी में शनिवार शाम खेलते हुए तीन साल के बच्चे पर गर्म पानी की बाल्टी गिर गई। गर्म पानी गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। स्वजन उसे रोहतक पीजीआइ ले गए, लेकिन उसे बचाया न जा सका। मामले की सूचना लाडवा पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार गांव बीड़ खैरी में शनिवार शाम को अनमोल(03) घर में ही खेल रहा था। खेलते समय उसके ऊपर घर में ही बाल्टी में रखा गर्म पानी गिर गया। इससे अनमोल बुरी तरफ झुलस गया। अनमोल के परिजन उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अनमोल तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें