Move to Jagran APP

समालखा सीट पर पहली बार वोट डालने वाले करेंगे हार-जीत का फैसला Panipat News

समालखा में भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक और कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर के बीच कांटे का मुकाबला है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 09:52 AM (IST)
समालखा सीट पर पहली बार वोट डालने वाले करेंगे हार-जीत का फैसला Panipat News
समालखा सीट पर पहली बार वोट डालने वाले करेंगे हार-जीत का फैसला Panipat News

पानीपत, [रामकुमार कौशिक]। जिले की चारों सीटों में समालखा की सीट हॉट बन गई है। कभी टोका उद्योग के नाम से विख्यात रहा उपमंडल विस चुनाव में आज कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे के मुकाबले से सुर्खियों में है। भाजपा के शशिकांत कौशिक और कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर विकास के बूते अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दे भी हर गांव और क्षेत्र में चुनावी तस्वीरे बदलती दिख रही हैं। दैनिक जागरण ने हलके के 84 गांवों में मतदाताओं की नब्ज टटोली। तस्वीर यही उभरकर सामने आई कि पहली बार वोट डालने वाले चार हजार से ज्यादा युवा हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। हालांकि जातीय समीकरण भी प्रभावशाली होंगे। विकास के दावों के बीच बेरोजगारी, बिजली, पानी, यातायात के मुद्दे भी अपना असर दिखा रहे हैं। मैदान में जजपा से ब्रह्मपाल रावल और इनेलो से प्रेमलता सहित आठ प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। 

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी इसलिए कर रहे दावा

भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक मनोहर सरकार के पांच साल के कार्यकाल के अलावा मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने सहित विभिन्न कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्हें सरकार के कार्यों और युवा वोटरों में जीत नजर आ रही है। वो वोटरों के सामने कांग्रेस के 70 साल के राज को कोस रहे हैं। 

कांग्रेस प्रत्याशी के दावों के मायने

कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर 2009-14 के कार्यकाल के दौरान हलके में कराए गए विकास कार्यो को जनता के सामने रख रहे हैं। उन्हें कराए गए कार्यों से जीत की नैया पार लगती दिख रही है।  छौक्कर कांग्रेस और भाजपा के संकल्प पत्र के अंतर को भी जनता के बीच रख रहे हैं। 

पिछली बार ऐसा रहा था चुनाव

वर्ष 2009 में भी कांग्रेस से धर्म सिंह छौक्कर और भाजपा से शशिकांत कौशिक प्रत्याशी थे। न तो पांच साल के विकास कार्य छौक्कर को जिता पाए थे और न ही कौशिक मोदी लहर में पार पा सके थे। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मछरौली इन पर भारी पड़े थे। छौक्कर दूसरे और कौशिक तीसरे स्थान पर रहे थे। 

231 बूथों पर डलेंगे वोट 

विधानसभा में समालखा, सनौली व बापौली ब्लॉक है। इनमें 84 गांव के अलावा समालखा कस्बा भी है। जहां 2 लाख 9 हजार 76 मतदाता है। इसमें 1 लाख 12 हजार 904 पुरुष व 96 हजार 172 महिला मतदाता है। 231 पोङ्क्षलग बूथ बनाए गए हैं। 18 से 40 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 1.10 लाख के करीब है। 

  • किस उम्र के कितने मतदाता
  • आयु                    मतदाता 
  • 18 से 19 वर्ष             4,113
  • 20 से 29                 52,972 
  • 30 से 39                 52,651
  • 40 से 49                37,564
  • 50 से 59                30000 
  • 60 से 69                 18,156
  • 70 से 79                 8,868
  • 80 से 89                 3,598
  • 90 से 99                 999 
  • 100 वर्ष से अधिक           41 
  • रोजगार के साधन
  • कोई भी सरकारी औद्योगिक ईकाई नहीं है। 
  • हाईवे से सटा होने से युवा वर्ग प्राइवेट उद्योगों पर निर्भर है। 
  • टोका उद्योग काफी मशहूर है, लेकिन उपेक्षा के कारण दम तोड़ चुका है। 
  • ये भी मुद्दे
  • ग्रामीण अंचल में पानी निकासी सबसे बड़ी समस्या है। 
  • दर्जनों गांव यमुना से सटे हैं। हर साल नदी के पानी से किसानों को नुकसान होता है। 
  • जीटी रोड पर चौड़ीकरण का काम बंद होने से लोग हादसों का शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। 
  • बस अड्डा होने के बावजूद वीरान है। 
  • गांवों में यातायात की सुविधा नहीं है।
  • ये भी जानें
  • 04 हजार से ज्यादा युवा पहली बार डालेंगे वोट -
  • 02 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला -
  • 41 वोटर हैं शतायु 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.