पानीपत में इस बार 68.77 फीसद मतदान, पिछले चुनाव से .94 फीसद कम
करनाल लोकसभा के लिए पानीपत में इस बार मतदान पिछली बार से कम रहा। शहर के वीवीआइपी और वीआइपी क्षेत्र के मतदान केंद्र पर दिनभर खाली रहे।
पानीपत, जेएनएन। अनुकूल मौसम और जागरूकता के तमाम प्रयासों के बाद भी लोकसभा चुनाव में रविवार को मतदाता मतदान के लिए बाहर नहीं निकले। पानीपत जिले में इस बार 68.77 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। यह 2014 के लोकसभा चुनाव से .94 फीसद कम रहा।
इसराना विधानसभा को छोड़कर बाकी तीनों विधानसभाओं में मतदान का ग्राफ गिरा। यहां पर सबसे अधिक 75.10 प्रतिशत रहा। जो पिछले चुनाव से 2.93 प्रतिशत अधिक रहा। सबसे कम पानीपत शहर का 60 प्रतिशत मतदान रहा। पिछले चुनाव से 6.4 फीसद कम है। मतदान कम होने पर विशेषज्ञों का मानना है हार-जीत का अंतर कम से होगा।
करनाल लोकसभा के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं के 862 बूथों पर मतदान हुआ। शहर समेत जिले के एक दर्जन के करीब बूथों पर सुबह ईवीएम में तकनीकी खामियों के चलते 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से वोङ्क्षटग शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने ग्रामीण विधानसभा की ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाते हुए एसडीवीएम सिटी के पास जमकर हंगामा काटा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पानीपत ग्रामीण विस की एआरओ एवं एसडीएम वीना हुड्डा ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति लेकर मशीनों की जांच कराई।
पहले सुस्ती टूटी नहीं, फिर हवा भी चली पर मतदाता नहीं निकला
जिले में सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर लाइनें लग गई। शहर के एक-दो बूथों को छोड़कर अधिकतर पर खाली जैसी स्थिति रही। पहले एक घंटे में आठ बजे तक पानीपत शहर में चार, ग्रामीण में पांच, इसराना में 3.51 और समालखा में चार प्रतिशत ही मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक शहर में मतदान आठ, ग्रामीण में 15, इसराना में 11:59 और समालखा में 14 प्रतिशत मतदान हुआ। 12 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान हो पाया। मतदान खत्म होने के निर्धारित समय छह बजे तक सर्वाधिक मतदान पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 62.39 प्रतिशत मतदान हुआ। इसराना विधानसभा क्षेत्र में 58.44, समालखा विधानसभा क्षेत्र में 56 और पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 52 प्रतिशत मतदान हुआ।
देर रात तक ईवीएम जमा कराई
एसडी सीसे स्कूल, एसडीवीएम सिटी और एसडी पीजी कॉलेज में चारों विधानसभाओं के सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर देर रात तक ईवीएम जमा कराया गया। सभी एआरओ ने पोङ्क्षलग पार्टियों से पूरी डिटेल ली। एडीसी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी पानीपत शहरी प्रीति, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी पानीपत ग्रामीण वीना हुड्डा, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी समालखा कुशल कटारिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी इसराना प्रीतपाल अपने अधीनस्थ ड्यूटीरत अधिकारियों और कर्मचारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
नए मतदाताओं का नहीं मिला वोट
जिला निर्वाचन कार्यालय ने 12 अप्रैल तक वोट बनाई थी। चारों विधानसभाओं में 25653 वोट बनाए गए। इन्हें मिलाकर कुल 8,29,395 मतदाता हो गए। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अपडेट नहीं हो पाए। प्रशासन की मानें तो जिले में 8,05, 244 मतदाताओं को मतदान के लिए शामिल किया।
किस विस में कितना रहा प्रतिशत
- विस प्रतिशत
- पानीपत ग्रामीण 69
- पानीपत शहर 60
- इसराना आरक्षित 75.10
- समालखा 71
- कुल 68.77
लोस चुनाव : 2009
- विधानसभा पुरुष महिला कुल
- पानीपत ग्रामीण 68.32 63.45 66.18
- पानीपत शहर 61.62 56.18 59.17
- इसराना (एससी) 71.43 67.71 69.77
- समालखा 67.53 62.21 65.03
- कुल 67.28 62.21 65.03
लोस चुनाव : 2014
- विधानसभा पुरुष महिला कुल
- पानीपत ग्रामीण 71.18 66.75 69.19
- पानीपत शहर 68.79 63.60 66.40
- इसराना (एससी) 75.13 69.98 72.77
- समालखा 74.58 67.16 71.21
- कुल 72.23 66.69 69.71
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप