Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र के ये थानेदार जरा दूजे किस्म के हैं, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र के सब इंस्पेक्टर डा. अशोक कुमार साइकिल यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। वे कुरुक्षेत्र के फोरेंसिक एक्‍सपर्ट हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 02:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 02:56 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के ये थानेदार जरा दूजे किस्म के हैं, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कुरुक्षेत्र के ये थानेदार जरा दूजे किस्म के हैं, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। खाकी पर कई बार सवाल उठ जाते हैं। उनके काम करने के तरीके पर तो लोग हर समय शंका की नजर से देखते ही हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक थानेदार ऐसे भी हैं तो पर्यावरण का संदेश दे रहे हैं। 

loksabha election banner

इनका नाम है सब इंस्पेक्टर डा. अशोक कुमार वर्मा। वे कुरुक्षेत्र में फोरेंसिक एक्सपर्ट हैं। डा. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को 248वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ पौधरोपण भी किया। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक प्रतिदिन पौधरोपण करेंगे। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणा समिति हरियाणा गठित की है। समिति के संरक्षक कर्म चंद हैं। वे ही कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हैं और उनकी देखरेख में पौधरोपण किया जाता है।

बढ़ते पर्यावरण को घटाना लक्ष्य 

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डा. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि समिति का लक्ष्य प्रतिदिन बढ़ रहे वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस कार्य में वे साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करते हैं। हम छोटे छोटे सफर साइकिल से तय करेंगे तो ईंधन की बचत होगी। इससे पर्यावरण सुधारेगा और सड़कों पर गाड़ियों का बोझ कम हाेगा। 

डा. वर्मा रक्तदान में भी आगे 

सब इंस्पेक्टर डा. अशोक कुमार वर्मा पर्यावरण संरक्षण के साथ रक्तदान में भी आगे रहते हैं। डा. वर्मा ने बताया कि कई सालों से रक्तदान कर रहे हैं। वे कुरुक्षेत्र के अलावा करनाल, पानीपत व सोनीपत जिला पुलिस में भी रह चुके हैं। डा. वर्मा कई बार प्लेटलेट्स और रक्तदान कर चुके हैं। अब तक वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित कर हजारों यूनिट रक्‍त ब्‍लड बैंक में जमा करा चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों पौधे रोपित कर चुके हैं। डॉ. अशोक साइकिल की सवारी को सबसे उत्तम मानते हैं।  

ये भी पढ़ें: जिस ब्‍लीच हाउस से जुड़ी तीन बच्‍चों की मौत की कहानी, अब हुआ सील

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.