Move to Jagran APP

यमुनानगर में फैक्ट्री में चोरी करने घुसा था, बचने को ऐसा भागा, पहुंचा अस्पताल

यमुनानगर में चोर पकड़ा गया। जोड़ियां नाका स्थित बंद पड़ी प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में दो युवक घुसे थे। लोगों ने घेर लिया। दोनों ने दौड़ लगाई। छत से छलांग लगाई तो एक गिर गया। दूसरा चोर उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल पहुंचाया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 04:39 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 04:39 PM (IST)
यमुनानगर में फैक्ट्री में चोरी करने घुसा था, बचने को ऐसा भागा, पहुंचा अस्पताल
पिछले साल से फैक्ट्री बंद है। उसमें लगातार चोरियां हो रही थीं। इस पर लोगों ने निगरानी शुरू कर दी।

यमुनानगर, जेएनएन। जोड़ियां नाका स्थित बंद पड़ी प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में दो युवक चोरी कर रहे थे। इसका पता जब फक्ट्री मालिक को पता चला तो दोनों फैक्ट्री की छत से कूद कर भागने लगे। फैक्ट्री से छलांग लगाने पर एक चोर घायल हो गया जिसे लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। घायल हो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी संजय ने बताया कि जोड़ियां नाका पर उनकी यूएनआइ प्लाईबोर्ड की फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री पिछले साल से बंद पड़ी है। परंतु कुछ समय से फैक्ट्री में रखा सामान चोरी हो रहा था। जिससे उन्हें काफी नुकसान होने लगा। इस पर उन्होंने फैक्ट्री पर गुपचुप तरीके से नजर रखनी शुरू कर दी।

जाल बिछाकर चोरों को घेरा

10 अप्रैल की सुबह फैक्ट्री में दो चोर घुस आए जो वहां रखी मोटर व अन्य सामान चोरी कर रहे थे। वह अपने साथियों के साथ उन्हें पकड़ने फैक्ट्री में गया तो दोनों चोर फैक्ट्री की छत पर चढ़ गए। वहां से दोनों भागने के लिए छलांग लगा दी। इससे गांधी नगर का सन्नी तो वहां से भाग गया। जबकि कांसापुर का विजय कुमार फैक्ट्री से गिरने से घायल हो गया। विजय को उन्होंने पकड़ लिया। चोट लगने के कारण उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। 

सन्नी की कर रहे तलाश

जांच अधिकारी एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि विजय व सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सन्नी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.