राफेल व जगुआर के लिए अंबाला एयरबेस के आसपास होगी खास सुरक्षा, विज ने ली अफसरों की बैठक
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल और जगुआर विमानों के लिए अंबाला एयरबेस के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
अंबाला, जेएनएन। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल और जगुआर लड़ाकू विमान देश की शान हैं। इनकी सुरक्षित उडा़न सुश्चित करने के लिए अंबाला एयरबेस के आसपास सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे। अंबाला एयरबेस के आसपास पतंग और कबूतरबाजी पर प्रतिबंध होगा। मीट की बिक्री भी रोकी जाएगी और पक्षियों के लिए दाना डालने पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही सालिड वेस्ट मैनेजमेंट भी किया जाएगा।
बता दें कि अंबाला एयरबेस के आसपास पक्षी राफेल और जगुआर सहित अन्य लड़ाकू विमानों की उड़ान के लिए खतरा बने हुए हैं। एयरबेस के आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में पक्षी उड़ते रहते हैं और इस कारण कई बार विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं।
इसको देखते हुए राफेल सहित लड़ाकू विमानों को पक्षियों से सुरक्षित रखने के लिए वायुसेना के एयर मार्शल मानविंदर सिंह ने पिछले दिनों हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने अंबाला में आयुसेना के निर्धारित क्षेत्र में कबूतरबाजी के साथ-साथ पतंगबाजी को लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बताया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफेल और जगुआर देश की शान हैं। राफेल व अन्य लड़ाकू जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर अनिल विज ने दिए आदेश
बैठक में विज ने कहा कि खुले में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा, क्योंकि पक्षी इस कारण से भी ऐसे क्षेत्रों के आसपास मंडराते हैं। अंबाला प्रशासन को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। इसी को लेकर गांव पटवी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को भी प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाना चाहिए।
पक्षियों से लड़ाकू विमानों को खतरा न हो, इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाना जरूरी
उन्होंने कहा कि इसी तरह पालतू कबूतरों को उड़ाने व पतंगबाजी पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने इसके लिए डीसी अशोक शर्मा को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इससे पूर्व विज वायुसेना के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुके हैं।
बता दें कि अंबाला एयरबेस पर पिछले दिनों फ्रांस से आए पांच राफेल विमान रखे गए हैं। इसके साथ ही एयरबेस पर जगुआर सहित अन्य लड़ाकू विमान भी रखे गए हैं। अपनी मारक क्षमता के कारण राफेल विमान बेहद खास हैं। अंबाला एयरबेस से राफेल पाकिस्तान और चीन दोनों सीमाओं पर नजर रखेगा। वह दोनों बार्डर पर पलक क्षपकते ही कार्रवाई करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: गांधी परिवार के लिए आसान नहीं हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा को किनारे लगाना
यह भी पढ़ें: Ease of Doing Business Ranking में नए मानकों के 'खेल' का शिकार हो गया हरियाणा
यह भी पढ़ें: Exclusive interview: हरियाणा कांग्रेस प्रधान सैलजा बोलीं- सोनिया को 23 नेताओं का पत्र लिखना हैरानीजनक
यह भी पढ़ें: इस 'ऑरो' को जिंदगी की चाह, लेकिन माता-पिता की बेबसी से संकट में एक साल के बच्चे की जान
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें