यार्न के दामों में नहीं मिल रही राहत, 15 जून तक 200 रुपये बिकेगा कंबल
पोलियस्टर यार्न के दामों में राहत के स्थान पर भाव वृद्धि लगातार जारी है। यार्न का भाव 125 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। अभी पानीपत में मिक पोलर कंबल बनाने वाली मिले 25 प्रतिशत उत्पादन ही कर रही है। जैसे-जैसे सीजन नजदीक लगेगा उत्पादन बढ़ेगा। उत्पादन बढ़ने के साथ ही धागे के दामों में भी और अधिक तेजी रहेगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : पोलियस्टर यार्न के दामों में राहत के स्थान पर भाव वृद्धि लगातार जारी है। यार्न का भाव 125 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। अभी पानीपत में मिक, पोलर कंबल बनाने वाली मिले 25 प्रतिशत उत्पादन ही कर रही है। जैसे-जैसे सीजन नजदीक लगेगा उत्पादन बढ़ेगा। उत्पादन बढ़ने के साथ ही धागे के दामों में भी और अधिक तेजी रहेगी।
बापौली जोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान नवीन बंसल का कहना है कि वर्तमान में 185 रुपये किलो तक भाव चल रहा है। 15 जून को इस कंबल के थोक भाव 200 रुपये किलो तक पहुंचने की उम्मीद है। धागे के मांग कम होने के बावजूद भाव में गिरावट नहीं आ रही है। कंबल का सीजन नजदीक आने पर मांग बढ़ेगी। कंबल का उत्पादन बढ़ जाएगा जिससे पोलियस्टर यार्न की मांग बढ़ते ही भाव और अधिक बढ़ाने की तैयारी में मिल है। यार्न की मिल मालिकों का कहना है कि फिलहाल मांग कम है, फिर भी भाव में गिरावट नहीं है। मांग निकलते ही भाव अधिक बढ़ना तय है। कुराड़ क्षेत्र को फ्री जोन से बाहर करने से क्या मिला
सरकार ने कुराड़ क्षेत्र को फ्री जोन से बाहर कर दिया है। फ्री जोन होने के कारण यहां नए उद्योग लग रहे थे। सरकार को राजस्व मिल रहा था। साथ बार्डर से लगते उत्तर प्रदेश को भी यहां के औद्योगिक विकास का संदेश जा रहा था, लेकिन कुराड़ क्षेत्र को अब फ्री जोन से बाहर कर दिया गया है। इससे सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है साथ ही नए उद्योग नहीं लग पा रहे। काटन यार्न का समीकरण भी गड़बड़ाया
काटन की अनाप शनाप तेजी के कारण फाइन काउंट बनाने वाली मिलों में उत्पादन कम हो रहा है। इसका असर काटन यार्न के दामों पर पड़ा है। वर्तमान में 12 नंबर फाइन काउंट 220 रुपये किलो 2/40 काउंट का भाव 475 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। भाव के पड़ते नहीं बैठने के कारण मिलों में उत्पादन कम हुआ है। यार्न कारोबारी प्रीतम सचदेवा ने बताया कि फाइन काउंट का उत्पादन न होने से कांबर की उत्पादन कम हो गया है। पिछले एक सप्ताह में कांबर के दाम 110 रुपये किलो से बढ़कर 170 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इससे पानीपत के ओपन एंड धागा बनाने वाली मिलें प्रभावित है। 20-30 काउंट में कांबर को कच्चे माल के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। कांबर के दाम बढ़ने ओपन एंड के धागों के दामों में तेजी है।