Move to Jagran APP

नाचने से रोकने पर दुल्हन के मौसा को चाकू से गोदा

अंबाला में नाचने से रोकने पर दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मौसा को चाकू से गोद दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक और दूल्हे के भाई को भी मारा चाकू। बाद में बरात बैरंग लौट गई।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:22 AM (IST)
नाचने से रोकने पर दुल्हन के मौसा को चाकू से गोदा
नाचने से रोकने पर दुल्हन के मौसा को चाकू से गोदा

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। शादी में नाच रहे बरातियों को समझाना दुल्हन के मौसा को भारी पड़ गया। बरातियों में शामिल युवक ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दुल्हन पक्ष के दो अन्य व्यक्तियों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। ताबड़तोड़ हमले के बाद आरोपित फरार हो गया। वह अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। बरात रात को ही बैरंग लौट गई। 

loksabha election banner

अंबाला शहर के सेक्टर आठ निवासी यशोदा की बेटी की शादी थी। मृतक विकास अपनी पत्नी सविता व अन्य के साथ इसमें आया था। बरात शहर के ही दुर्गा नगर से आई थी। रात करीब 10 बजे बराती नाचते हुए एक घर के आगे आ पहुंचे। यहां काफी देर तक नाचते रहे। 

बरातियों को आगे जाने के लिए कहना बना काल
विकास ने बरातियों को आगे आने के लिए कहा। बात तूल पकड़ गई और अलीगढ़ (उप्र) से आए दूल्हे के दोस्त संजय ने जेब से चाकू निकालकर विकास की छाती में मार दिया। विकास का भाई रोशन और दूल्हे के भाई मनोज बीच-बचाव के लिए आए तो संजय ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। एक के हाथ और दूसरे की बाजू पर चाकू लगे। तीनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लहूलुहान हालत में विकास को ट्रामा सेंटर में रात करीब 10.30 बजे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

बिना दुल्हन के लौटी बरात
वारदात के बाद शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया। खून से लथपथ विकास को देखकर मंडप में मातम पसर गया। रोना-पीटना शुरू हो गया। चारों तरफ खून के छींटे बिखरे हुए थे। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल था। आखिर बराती बिना दुल्हन बैरंग लौट गए। 

एक फैक्टरी में काम करता है आरोपित 
विकास मूल से सीतामढ़ी (बिहार) के सिमयानी थाना सनबरसा का रहने वाला था और यहां अंबाला शहर में किराये के मकान रहता था। उसकी पत्नी सविता ने बताया कि संजय यहां एक फैक्टरी में काम करता है। 

बाद हमने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की छाती पर चाकू से वार किया गया था इसीलिए उसकी मौत हुई, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को चाकू लगे। लेकिन वह बच गए। 
-डॉ. जीआर जैन, सीन आफ क्राइम विशेषज्ञ। 

मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी संजय को गिरफ्तार किया जायेगा।
-सुल्तान सिंह, 5 नंबर चौकी इंचार्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.