शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को बारिश में थाने से बाहर निकाला
तीन दिन से लापता पति की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला को पुलिस ने धक्के देकर निकाल दिया। जासं, कैथल : 7 जून से लापता शिक्षक पति
जासं, कैथल : 7 जून से लापता शिक्षक पति की शिकायत देने थाने पहुंची महिला को पुलिस ने बारिश के बीच थाने से बाहर निकाल दिया। महिला ने अपनी शिकायत एसपी जींद को भी दी है। महिला ने एक शिक्षक और पति के दो मामा पर अपहरण का आरोप लगाया है। परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और दूसरी संस्थाओं से उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।
कलायत हलके के गांव किठाना निवासी ¨पकी रानी ने बताया कि वह जींद में विवाहित है। उसका पति कर्मपाल सरकारी शिक्षक है और 7 जून से लापता है। उसे संदेह है कि पति का एक अन्य सरकारी मास्टर और ससुराल पक्ष के दो मामाओं ने साजिश के तहत अपहरण करवाया है। इस मामले में वह शनिवार को जींद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में गई थी। उसके साथ विधवा मां, दादा, चाचा, भाइयों और अन्य संबंधी थे। मगर जांच अधिकारी ने उनको तरह-तरह का भय दिखाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने शिकायत को स्वीकार भी नहीं किया। उल्टे उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया। महिला ने अपनी शिकायत एसपी जींद को की है। चार माह पहले देवर की हुई थी हत्या
पीड़िता ¨पकी रानी ने बताया कि गत 4 फरवरी को उसके देवर संदीप का जींद स्थित एक होटल में मर्डर हो गया था। इस संदर्भ में उसके पति कर्मपाल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सरकारी स्कूल का ही एक शिक्षक गवाह है। पिंकी ने आरोप लगाया कि सरकारी सहायता के रूप में मिलने वाली रकम को लेकर गवाह शिक्षक और उसके पति के दो मामाओं की नीयत में खोट आ गया है। उन्होंने सहायता राशि और अन्य संपत्ति को हड़पने की साजिश रचते हुए उसके पति को अगवा किया है। वर्जन :
मैंने किसी महिला फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। घर से लापता कर्मपाल से जुड़े मामले की तहकीकात जारी है।
विजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी।