एक नजर : दहेज में बुलेट बाइक न लाने पर महिला का दो बार कराया गर्भपात
मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि 24 जनवरी 2015 को उसकी शादी हुई थी। पति उसे दहेज में बुलेट बाइक ससुर सोने की चेन सास हार व पुलिसकर्मी देवर सोने अंगूठी दहेज में न लाने से प्रताड़ित किया।
संस, मतलौडा : मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि 24 जनवरी 2015 को उसकी शादी हुई थी। पति उसे दहेज में बुलेट बाइक, ससुर सोने की चेन, सास हार व पुलिसकर्मी देवर सोने अंगूठी दहेज में न लाने से प्रताड़ित करने लगे। पति व सास ने उसका तांत्रिक से इलाज कराने का झांसा देकर दवा दिलाई और दो बार गर्भपात करा दिया। देवर ने उसके साथ कई बार छेड़खानी की। पति को सूचना दी तो उसने भी कहा कि सब चलता है। 18 अप्रैल 2019 को वह ससुराल गई थी। तब पति ने मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। शिमला गुजरान से महिला लापता
संसू, बापौली : शिमला गुजरान गांव के राजपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ जनवरी को उसकी मां सुमित्रा देवी घर से बिना बताए चली गई है। इसके बाद से उसकी मां का सुराग नहीं मिला। बापौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।
तमंचे सहित दो गिरफ्तार
जासं, पानीपत : डिटेक्टिव स्टाफ ने शनिवार रात को निजामपुर पुलिया के पास अधमी गांव के सुदामा से देसी पिस्तौल और उसके दोस्त गोयलां कलां के जितेंद्र उर्फ जीतू से गोली बरामद की। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।