International Women's Day पर दौड़ा ये शहर, पिंक मैराथन की तस्वीरों में देखिए नारी शक्ति
पानीपत में सुबह साढ़े आठ बजे सीएम मनोहर लाल ने पिंक मैराथन को हरी झंडी दिखाई। पांच और 10 किमी की मैराथन में करीब 50 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने दौड़ लगाई।
पानीपत [राजेंद्र फोर]। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पानीपत का नजारा ही कुछ और था। शहर की सड़क पर नारी शक्ति देखने को मिली। जोश और उत्साह से लबरेज महिलाएं दौड़ लगाते हुए मानों यह संदेश दे रहीं हो, कि हम किसी से कम नहीं। मेयर ने भी उनके साथ दौड़ लगाई। उनके उत्साह बढ़ाने के लिए सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे थे। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पानीपत में हुई पिंक मैराथन का। मैराथन में करीब 50 हजार महिलाएं पहुंचीं। आइए तस्वीरों में देखें पिंक मैराथन में हौसले और जज्बे की दौड़...।
सेक्टर-13-17 में होने वाली पिंक मैराथन सुबह छह बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
पिंक मैराथन का संदेश लिए आओ मिलकर दौड़ महिलाएं उत्साहित नजर आ रही थीं।
साढ़े आठ बजे सीएम मनोहर लाल सेक्टर 13-17 पहुंचा। उन्होंने हरी झंडी दिखाई।
इसके बाद मैराथन शुरू हुई। पांच और दस किमी की मैराथन के लिए सुबह सात बजे सीएम मनोहर लाल को पहुंचना था।
करीब 50 हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नन्हे धावकों ने भी दौड़ लगाकर मैराथन में पहुंचे। वे भी मैराथन में महिलाओं के साथ-साथ दौड़े।
मैराथन में सभी धावकों को चेस्ट नंबर दिया गया। वहीं लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे।
सेक्टर 13-17 में हरियाणवी महिलाओं के मुकाम तक पहुंचने और उनके जीवन को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगी।
इस मौके पर ढोल पर भी लोग थिरकते नजर आए।
सीएम ने बेटियों और महिलाओं के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।
प्रधानमंत्री मनोहर लाल ने यहीं से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का किया था शुभारंभ।
हरियाणावी गायिका सीनम कैथानिल व अनु कादियान ने दी प्रस्तुति।
कई महिला अधिकारी भी मैराथन में दौड़ी।
सेक्टर-13-17 के चौक से लेकर जीटी रोड तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क दिखाई देने लगी पिंक।