Move to Jagran APP

जीजा की चप्पलों से कर दी पिटाई, ये थी वजह

बहन का शव देखकर महिला आग बबूला हो गई। फिर उसने कुछ ऐसा कर दिया हैकि ससुराल पक्ष के लोगों को वहां से निकलना ही ठीक लगा।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:32 PM (IST)
जीजा की चप्पलों से कर दी पिटाई, ये थी वजह
जीजा की चप्पलों से कर दी पिटाई, ये थी वजह

पानीपत, जेएनएन। रिसालू गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जीजा उसकी बहन को दहेज व चरित्र पर शक करके प्रताडि़त करता था। इससे आहत होकर उसकी बहन ने फंदा लगाया है। पीडि़तों ने सामान्य अस्पताल में पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। 

loksabha election banner

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। रोहतक के कैलाश कॉलोनी के अशोक कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 2011 को उसकी छोटी बहन सुमन (30) की शादी मर्चेंट नेवी में काम करने वाले रिसालू गांव के सुशील पुत्र शेर सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से पति, ससुर शेर सिंह, सास राजपति, ननद ममता और मंजू दहेज के लिए उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। सुशील उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करके मारपीट करता था।

 कई बार जीजा को समझाया
बहन ने इसकी जानकारी उसे दी थी। कई बार उसने जीजा को समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं है।उक्त आरोपितों से तंग आकर उसकी बहन ने फंदा लगा लिया। सामान्य अस्पताल में मायका पक्ष की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और पति सुशील की चप्पलों से पिटाई की। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला निपटाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया। सुमन की दो बड़ी बहन व एक भाई है।

 आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
थाना चांदनी  बाग प्रभारी नवीन सिंधू ने बताया कि पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ सुमन के आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

सुमन बीमारी थी, दहेज के लिए तंग नहीं किया
शेर सिंह ने बताया कि सुमन की बेटी भाग्यश्री (5) और साढ़े तीन महीने का बेटा शुभान है। वह गुरुवार सुबह आठ बजे कोर्ट में काम से चला गया था। बेटा सुशील बेटी ममता को कंप्यूटर सेंटर पर बस अड्डे के पास छोडऩे गया था। उसकी पत्नी राजपति पोते शुभान को साथ लेकर कमरे में थी। सुमन बाथरूम में थी। कुछ देर बात पत्नी ने देखा तो सुमन ने पंखे से चुन्नी से फंदा लगा रखा था। उसने छोटे बेटे दीपक को बताया। दीपक ने सुमन को फंदे से उतारा और उसे कॉल कर सूचना दी। इसके बाद सुमन के भाई और पुलिस को सूचना दी गई। शेर सिंह का कहना है कि सुमन को दहेज के लिए प्रताडि़त नहीं किया। सुमन बीमार थी। इसी से तंग आकर उसने फंदा लाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.