मां-बेटे के ऊपर से उतरा ट्रैक्टर का पहिया, हालत गंभीर
पानीपत के छोटूराम चौक निवासी रिजवान उसकी मां नसीमा अब्बासी के उपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : छोटूराम चौक निवासी रिजवान उसकी मां नसीमा अब्बासी के साथ बाइक पर कैराना जा रहा था। उग्राखेड़ी मोड के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मां-बेटा सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। आरोपित चालक मौका देख ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कमेटी लेने गई युवती लापता
जागरण संवाददाता, पानीपत : महराणा निवासी सुमन ने बताया कि उसकी बेटी ¨पकी 19 सितंबर को घर से कमेटी लेने के लिए गई थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। महिला को शक है कि डाहर निवासी बिट्टू ने उसकी बेटी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आठ मरला चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फोन पर महिला से की अश्लील बातें
जागरण संवाददाता, पानीपत : राणा माजरा निवासी एक महिला को फोन पर अज्ञात व्यक्ति के फोन आ रहे थे। आरोपित फोन पर उससे गंदी-गंदी बातें करता था। महिला परेशान हुई तो उसने आरोपित से मिलने के लिए कहा। आरोपितों ने उसे देवी मंदिर बुला लिया। महिला वहां पहुंची तो आरोपित और उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपित घबरा गए। बाइक छोड़ भागने लगे। महिला ने लोगों की मदद से एक आरोपित को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपित की धुनाई कर दी। बाद में आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपित ने अपनी पहचान हरि¨सह चौक निवासी पंकज के रूप में दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।