अज्ञात वाहन ने तोड़े बिजली के आठ खंभे
स्थानीय सिनेमा कॉलोनी में बीती रात अज्ञात वाहन ने बिजली के आठ खंभे तोड़ दिए, जिससे कॉलोनी में अंधेरा छा गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 08:48 AM (IST)
मतलौडा : स्थानीय सिनेमा कॉलोनी में बीती रात अज्ञात वाहन ने बिजली के आठ खंभे तोड़ दिए, जिससे कॉलोनी में अंधेरा छा गया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि शायद किसी अज्ञात वाहन चालक ने नशे की हालत में ऐसा किया होगा, जिसके बाद वह वाहन सहित फरार हो गया। मंगलवार सुबह लोगों ने घटना की सूचना बिजलीकर्मियों को दी। हालांकि दिनभर कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। कर्मचारी खंभे लगाकर वापस लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें