गांव में ही था किशोर, भाई और सौतेली मां के किया सुपुर्द
शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से 26 मई की रात्रि दीवार फांदकर फरार किशोर अपने गांव रजापुर ही पहुंच गया। भाई व सौतेली मां उसे लेकर शनिवार को बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे। काउंसलिग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से 26 मई की रात्रि दीवार फांदकर फरार किशोर अपने गांव रजापुर ही पहुंच गया। भाई व सौतेली मां उसे लेकर शनिवार को बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे। काउंसलिग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।
समिति सदस्य मीना कुमारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किशोर का मन पुनर्वास केंद्र में नहीं लग रहा था। अपनी सगी मां के साथ वह रहना नहीं चाहता था। सौतेली मां और शादीशुदा सगा भाई उसे रखना नहीं चाहते थे। पिता बेबस था कि मैं साथ घर ले भी जाऊं तो सौतेली मां खाना बनाकर नहीं देगी। एक-एक कर सभी की काउंसलिग कर समझाया गया। बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके बाद सौतेली मां और भाई किशोर को साथ रखने को तैयार हो गए। किशोर को समझाया गया कि धूम्रपान न करे। आवारा तत्वों के साथ घूमना बंद कर दे। पढ़ाई या हल्के-फुल्का काम कर घर में आर्थिक मदद पहुंचाए। एक सप्ताह उपरांत किशोर और स्वजनों को फालोअप के लिए बुलाया जाएगा।