जनता ने दिए टारगेट, सफाई कराओ, भ्रष्टाचार हटाओ और सड़कें सुधारो
नगर निगम चुनाव से पहले जनता ने मेयर के प्रत्याशियों को सौंपे तीन काम। इनका करें वादा। इन पर खरा भी उतरें। पिछले नगर निगम के कार्यकाल को दिए 32 फीसद नंबर।
पानीपत, जेएनएन। नगर निगम का चुनाव 16 दिसंबर को है। पार्षद और मेयर प्रत्याशी कैसी हो, यह जानने के लिए दैनिक जागरण की टीम सोमवार को जनता के बीच पहुंची। ग्रुप डिसक्शन कर मेयर के टॉप थ्री एजेंडों, उनको पावर मिले या न मिले इस पर राय जानी। साथ ही यह भी पूछा कि वह नगर निगम के पिछले कार्यकाल को कितने नंबर देंगे। जनता ने सफाई को बड़ा मुद्दा बताया। वे कानून एवं व्यवस्था लागू करने की भी कही। मेयर को सभी प्रकार की पावर मिलनी चाहिए। जनता से सीधे पहुंच रखने वाली मेयर चाहिए।
ये तीन सवाल
- 1. मेयर के टॉप तीन लक्ष्य क्या होने चाहिए?
- 2. पिछले कार्यकाल को कितने नंबर देंगे?
- 3. मेयर को पावर मिले या नहीं।
बार प्रधान शेर सिंह खर्ब ने ये मांगा
- 1- साफ-सफाई
- 1-कच्ची गलियों को पक्का बनाने के साथ कॉलोनियों की स्थिति में सुधार कराएं।
- 1-निगम में भ्रष्टाचार चर्म पर है। इसको खत्म करने लोगों के होने चाहिए।
- 2.नंबर दिए- 20/100
- 3. मेयर को पावर मिलनी चाहिए।
बालाजी इलेक्ट्रोनिक्स के दीपक ने कहा, सफाई हो
- शहर को साफ सुथरा बनाने की सोच रखनी वाली होगी
- जीटी रोड को जाम फ्री बनाया जाएं।
- सी स्ट्रीट लाइटों की तरफ ध्यान देंगे।
- नंबर दिए - 10/100
- मेयर को पावर मिलनी चाहिए।
हारट्रोन के विनोद भराड़ा की मांग
- सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा
- सफाई
- मूलभूत सुविधा दी जाए
- नंबर दिए- 00/100
- पावर मिलनी चाहिए।
जेवी यूनिफार्म के जगबीर सैनी ने कहा
- सफाई शहर का सबसे बड़ा मुद्दा है।
- बाजार से अतिक्रमण हटाया जाए।
- भ्रष्टाचार खत्म किया जाए।
- नंबर दिए- 20/100
- पावर मिलनी चाहिए।
लार्ड शिवा के राजेश का कहना है
- जनता के काम कराने और प्रलोभनों से दूर रहने वाला होना चाहिए।
- अधिकारियों और कर्मचारियों पर पकड़ बनाने वाला हो।
- साफ-सफाई होनी चाहिए।
- नंबर दिए - 15/100
- पावर मिलनी चाहिए।
डेज होटल के निदेशक ओपी माटा की बात
- ईमानदार मेयर होनी चाहिए।
- शहर के विकास कार्यों को समय देने वाली होनी चाहिए।
- वह अपने पिता व पति पर निर्भर नहीं हो।
- नंबर दिए - 00/100
- मेयर को पावर मिलनी चाहिए।
व्यापारी ललित का कहना है
- समझदार व पढ़ी लिखी हो मेयर
- समस्याओं को जानकर व उनको हल करने की समझ हो।
- शहर का मास्टर प्लान माइंड में होना चाहिए।
- नंबर दिए- 20/100
- पावर मिलनी चाहिए।
आइएमए के प्रधान डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने कहा
- साफ-सफाई कराएं
- बूचडख़ाने शहर से बाहर होने चाहिए।
- ट्रैफिक के लिए रास्ता निकाला जाए।
- नंबर दिए- 40/100
- मेयर को पावर मिलनी चाहिए।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद खंडेलवाल ने कहा
- सफाई, ट्रैफिक और भ्रष्टाचार पर काम हो
- नंबर दिए 40 अंक
- पावर नहीं होने से मेयर का चुनाव ही गलत हो रहा है। नगर निगम एक्ट में संशोधन कर पवार दिया जाना चाहिए।