द पावर ऑफ यूनिटी ने आधा दर्जन कॉलोनियों में चलाया स्वच्छता अभियान
पानीपत में द पावर ऑफ यूनिटी ने रविवार को खादी कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, लेबर कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : द पावर ऑफ यूनिटी ने रविवार को खादी कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, आदर्श नगर, न्यू खादी कॉलोनी व सरस्वती विहार कॉलोनी में सफाई को लेकर एक मुहिम चलाई। यहां पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों ने इसमें सहयोग किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि घर या कॉलोनी में कहीं भी कूड़ा न डालें। लोगों को कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छता को अपनाया जा रहा सकता है।
हर कॉलोनी और शहर में आज कूड़ा उठान सबसे बड़ी समस्या है। शहर में चारों तरफ कूड़ा नजर आता है। लोगों की जागरूकता से ही कूड़े का उठान और निष्पादन संभव है। वे आगे आकर अपने घर, मुहल्ले और कॉलोनी में सफाई के लिए आगे आएं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सबके सहयोग से ही स्वच्छता को अपनाया जा सकता है।