जजों ने किया मदर टेरेसा होम का निरीक्षण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा ने बुधवार को मदर टेरेसा होम का निरीक्षण किया। उनके साथ नवनियुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मनोज कुमार राणा और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा भी साथ रहे।
जागरण संवाददाता, पानीपत
जिला और सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा ने बुधवार को मदर टेरेसा होम का निरीक्षण किया। उनके साथ नवनियुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मनोज कुमार राणा और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव और सीजेएम अमित शर्मा भी साथ रहे।
होम में 19 बच्चे और 39 व्यस्क रह रहे हैं। सेशन जज ने बच्चों-व्यस्कों से उनके रहन-सहन के विषय में पूछा। सर्दी में पहनने के लिए गर्म कपड़े, रात्रि समय ओढने के लिए रजाई-कंबल, गद्दों की संख्या पूछी। नाश्ता और भोजन में क्या परोसा गया, इस संबंध में प्रबंधकों से जानकारी लेकर रसोई भी चेक की। इंडोर खेलों के विषय में भी सवाल किए। उन्होंने सीजेएम अमित शर्मा को निर्देश दिए कि यहां रह रहे बच्चों-व्यस्कों को कोई दिक्कत है तो समाधान भी कराया जाए। हाई कोर्ट ने जारी की ट्रांसफर सूची
हाई कोर्ट पंजाब एंड हरियाणा (चंडीगढ़) ने मंगलवार को 36 जजों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की सूची जारी की है। डीएलएसए के सचिव मनोज कुमार राणा को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया है। एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रजनी कौशल को कैथल में सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सीजेएम नियुक्ति किया है।