Move to Jagran APP

आम जनता के लिए निगम की सुविधाओं को बनाया जाएगा सरल

नगर निगम में प्रमाण-पत्र बनाने से लेकर विवाह सर्टिफिकेट पंजीकरण समेत प्रॉपर्टी टैक्स समेत हर सुविधा को सरल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 09:04 AM (IST)
आम जनता के लिए निगम की सुविधाओं को बनाया जाएगा सरल
आम जनता के लिए निगम की सुविधाओं को बनाया जाएगा सरल

नाम : अशोक हुड़िया

loksabha election banner

पद : ईओ नगर निगम

जन्म : 18 जनवरी 1970

शिक्षा : स्नातक

नौकरी : 6 अक्टूबर 1970

उपलब्धि : नवंबर 2017 में ईओ पदोन्नत पानीपत : नगर निगम में प्रमाण-पत्र बनाने से लेकर विवाह सर्टिफिकेट पंजीकरण समेत प्रॉपर्टी टैक्स समेत हर सुविधा को सरल किया जाएगा। ट्रेड लाइसेंस की पेंडिग फाइलों को निपटा दिया गया है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी। अब प्रॉपर्टी टैक्स के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में काम न होने की अक्सर शिकायत आती रही हैं। दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर जगमहेंद्र सरोहा ने साप्ताहिक साक्षात्कार में इस बार ईओ अशोक हुड़िया से बात की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश। सवाल : नगर निगम में विवाह पंजीकरण और दूसरे सर्टिफिकेट बनाने में कर्मियों की मनमर्जी की अक्सर शिकायतें सामने आ रही हैं। आप क्या करेंगे?

जवाब : मैंने पिछले दिनों की पानीपत में ज्वाइन किया है। यहां खुद कर्मचारियों की लापरवाही को महसूस किया है।

सवाल : क्या आपके पास भी किसी की शिकायत आई है?

जवाब : जी, कई लोगों की शिकायत मिली हैं। उन्होंने कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं।

सवाल : आपने क्या कदम उठाया?

जवाब : मैंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक हिदायत दी हैं। उनको पेंडिग काम खत्म करने के निर्देश दिए।

सवाल : क्या किसी शाखा में सुधार देखने को मिला है?

जवाब : ट्रेड लाइसेंस ब्रांच की सभी पेंडिग फाइल पूरी कर दी हैं। विवाह पंजीकरण और रेंट समेत दूसरी शाखाओं में भी सुधार देखने को मिला है।

सवाल : प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी न होना बड़ा सवाल है। क्या करेंगे?

जवाब : प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड मंगवाया है। लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सवाल : आपकी जागरूकता के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया जाता है तो क्या करेंगे।

जवाब : ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी सील की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.