शराबी ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़
पानीपत की बतरा कॉलोनी में घर में घुसकर शराब के नशे में धुत युवक ने युवती से छेड़छाड़ की।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बतरा कॉलोनी में घर में घुसकर शराब के नशे में धुत युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। उसने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। युवती को छुड़ाने आए उसके भाई को भी पीट डाला। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित को अदालत में पेश किया जाए।
पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी शादी करनाल के एक गांव में हुई है। वह तीन-चार दिन पहले मायके आई थी। शनिवार की रात को 10:30 बजे सिठाना गांव का ¨रकू शराब पीकर घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ डाले। उसने शोर मचाया। उसके दो भाइयों ने ¨रकू को रोका। एक भाई की ¨रकू ने पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने ¨रकू को पकड़ा और उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ¨रकू को साथ ले गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।