Move to Jagran APP

देर रात घर में घुसकर महिला को मार दी गोली, हुआ था कुछ ऐसा Panipat News

यमुनानगर में देर रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। महिला को रेफर कर दिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 11:04 AM (IST)
देर रात घर में घुसकर महिला को मार दी गोली, हुआ था कुछ ऐसा Panipat News
देर रात घर में घुसकर महिला को मार दी गोली, हुआ था कुछ ऐसा Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। बाल छप्पर गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने 33 वर्षीय परवीन कौर उर्फ वीना पर फायङ्क्षरग कर दी। उसे तीन गोलियां लगी हैं। दो गोली बाजू में लगी और एक दोनों गालों के आर पार हो गई। जब तक परिवार के अन्य लोग समझ पाते, आरोपित दीवार फांदकर फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से उसे पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बेटे वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 307 के तहत अज्ञात में केस दर्ज किया है। पुलिस महिला को होश आने का इंतजार कर रही है। 

loksabha election banner

मंगलवार की रात करीब साढ़े 9-10 बजे सतनाम, उसकी पत्नी परवीन कौर, बेटा वीरेंद्र व पिता भगत सिंह घर पर थे। भगत सिंह बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। इसी दौरान मकान की चारदीवारी फांदकर एक युवक आया और घर में घुस गया। अंदर जाकर उसने परवीन कौर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। तीन गोली चलाई। एक गोली उसके चेहरे के एक साइड में लगी और दूसरी ओर से निकल गई, जबकि दो गोली उसकी बाजू में लगी है। वह नीचे गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर बेटा वीरेंद्र व भगत सिंह अंदर पहुंचे। गोली चलाते ही आरोपित दीवार फांदकर निकल गया। इस दौरान सतनाम उनके पीछे दौड़ा, तो आरोपित अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 

परवीन का पति विक्षिप्त
परवीन कौर का पति विक्षिप्त है। वह न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है। हमलावर के पीछे वह जरूर भागा, लेकिन आरोपित की पहचान नहीं बता सका। भगत सिंह ने बताया कि हमलावर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस वारदात के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से तीन खोखे बरामद किए। परिजनों से भी बात की। 

praveen

परवीन कौर।

महिला को होश आने का इंतजार
वहीं थाना प्रभारी ललित सिंह ने बताया कि परिजनों से बात की गई, तो उन्होंने किसी से भी कोई रंजिश होने से इंकार कर दिया। फिलहाल महिला पीजीआइ में भर्ती है। उसके बेटे वीरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.