मुख्य सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट तैयार, विजिलेंस को सौंपी जाएगी
नगर निगम में एक बार फिर से कर्मचारियों की जुबां पर पूर्व मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मामले में फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में रोहतक विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। अब निगम के कमिश्नर आरके सिंह भी रिपोर्ट बना रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम में एक बार फिर से कर्मचारियों की जुबां पर पूर्व मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मामले में फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में रोहतक विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। अब निगम के कमिश्नर आरके सिंह भी रिपोर्ट बना रहे हैं। जल्द ही विजिलेंस को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बता दें कि आइएनडी कंपनी के मैनेजर ने विजिलेंस रोहतक को शिकायत देकर 31 मई को सुधीर को 13.70 लाख रुपये लेते लालबत्ती के पास पकड़वाया था। बिल पास न करने का दबाव बनाकर सुधीर रकम मांग रहा था। विजिलेंस ने नगर निगम से अब इस कंपनी संबंधी सभी जानकारियां मांगी थी। इसके बाद से नगर निगम के अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए है।
निगम में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद से कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब कंपनी व आरोपित, दोनों की निगम के अधिकारियों से मांगी गई है। अभी जांच चल रही
नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह से मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते। जांच चल रही हैं।