Move to Jagran APP

बब्बर खालसा ग्रुप ने दी धमकी, हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन के उत्‍तर भारत के प्रभारी से कहा मार देंगे

आल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएचएसएफ) के उत्तर भारत प्रभारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। आतंकवादी संगठन बब्‍बर खालसा ग्रुप की ओर से धमकी मिली है। फोन करके उसे और उसके गुरु को मारने की धमकी दी गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST)
बब्बर खालसा ग्रुप ने दी धमकी, हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन के उत्‍तर भारत के प्रभारी से कहा मार देंगे
बब्बर खालसा ग्रुप की ओर से जान से मारने की धमकी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। महेश नगर थाना पुलिस ने आल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएचएसएफ) के उत्तर भारत प्रभारी दीपांशू सूद को बब्बर खालसा ग्रुप की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दीपांशू ने बताया कि वह एआइएचएसएफ का उत्तर भारत प्रभारी है। उसे बीते कुछ समय से मोबाइल अंजान नंबरों से काल आ रही है, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद एक और अंजान नंबर से काल आनी शुरू हुई, जो उसने रिसीव कर ली।

prime article banner

उन्होंने बताया कि काल करने वाले खुद किो बब्बर खालसा ग्रुप से बताया। उसने कहा कि वह (दीपांशू) व उसके गुरु जगतगुरु पंचानंद गिरि जो फेसबुक पर वीडियो डालते हैं, उसे डिलीट कर दो। पंचानंद गिरि उनके तीस साल से दुश्मन हैं, उनका साथ छोड़ दे, नहीं तो मारा जाएगा। धमकी देने वाले ने कहा कि वह (दीपांशू) कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के सोलन गए थे, इसकी जानकारी भी है। जब उसने मना किया, तो उसे व उसके गुरु को मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह देश की सुरक्षा, हिंदु हितों को लेकर आवाज उठाते हैं। इसी कारण से उसे मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिए क्‍या है बब्‍बर खालसा

बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल यानी बब्‍बर खालसा जो भारत में खालिस्‍तान आतंकवादी संगठन है। बब्‍बर खालसा को एक आतंकवादी समूह कहा जाता है। जबकि इसके समर्थक इसे प्रतिरोध आंदोलन के रूप में मानते हैं। इसने पंजाब विद्रोह में प्रमुख भूमिका निभाई। बब्‍बर खालसा 1978 में बनाया गया था। बब्‍बर खालसा को कनाडा, जर्मनी, भारत और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है। 1990 के दशक में कई इस संगठन के कई वरिष्‍ठ सदस्‍य एनकाउंटर में मारे गए थे। भारत सरकार की ओर से समय समय पर खालिस्‍तानी संगठन पर कार्रवाई से इस आतंकवादी संगठन के मंसूबे कमजोर होते गए। हालांकि अभी भी बब्‍बर खालसा ग्रुप सक्रिय है। 2007 में लुधियाना में बम धमाके में इसी ग्रुप के हाथ होने की आशंका थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.