Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार मंडल का कार्यकाल 23 तक

42 व्यापारिक संगठनों के संयुक्त व्यापार मंडल का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 08:45 AM (IST)
संयुक्त व्यापार मंडल का कार्यकाल 23 तक
संयुक्त व्यापार मंडल का कार्यकाल 23 तक

जागरण संवाददाता, पानीपत : 42 व्यापारिक संगठनों के संयुक्त व्यापार मंडल का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने जा रहा है। छह माह का कार्यकाल मंडल प्रधान अनिल मदान को अतिरिक्त दिया था। 23 फरवरी से पहले संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर वर्तमान प्रबंधन कमेटी से त्याग पत्र लिए जाएंगे। संयुक्त व्यापार मंडल में सभी 42 व्यापारिक संगठनों की प्रधान शामिल है। बैठक में चुनाव पर चर्चा होगी। मार्च में चुनाव कराएं जाएंगे। चुनाव को लेकर अभी से दावेदार सक्रिय हो गए हैं। एक दूसरे प्रधान का मन भी टटोल रहे हैं। रेलवे रोड एसोसिएशन का कार्यकाल भी 23 को समाप्त

loksabha election banner

रेलवे रोड एसोसिएशन का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। अनिल मदान ही इस एसोसिएशन के प्रधान हैं। इस बार अनिल मदान एसोसिएशन के संविधान के मुताबिक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पार्किंग के लिए मनमुटाव

फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की जिम्मेवारी लेने के मामले में व्यापार मंडल के प्रधानों के बीच-बीच मनमुटाव हो गया था। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का जिम्मा लेने के तैयार नहीं थे। कुछ प्रधानों ने उसके बाद भी पार्किंग की जिम्मेदारी ली। संयुक्त व्यापार मंडल के कार्य

संयुक्त व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाता है। इन बाजारों के प्रधान इसके सदस्य हैं, उन बाजारों की समस्याओं का हल कराया जाता है। बाजारों में सफाई से लेकर ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण हटाने संबंधी समस्याओं को हल कराने के लिए प्रयास करता है। दुख सुख में एक दूसरे का साथ दिया जाता है। अनिल मदान का कार्यकाल छह माह तक बढ़ाया गया था। अब उनका कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नया प्रधान चुनने के लिए बैठक होगी। अगले महीने मार्च तक चुनाव करवा लिए जाएंगे।

दर्शन लाल वधवा, चेयरमैन संयुक्त व्यापार मंडल पानीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.