दस के सिक्के के विवाद में खड़ी रही बस, यात्री हुए परेशान
जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो की एक बस बुधवार सुबह दिल्ली से पानीपत आ रही थी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो की एक बस बुधवार सुबह दिल्ली से पानीपत आ रही थी। इसी दौरान गन्नौर से एक व्यक्ति समालखा के लिए बस में चढ़ गया। टिकट देने के बाद कंडक्टर ने यात्री को 10 का सिक्का थमा दिया। सिक्का देखते ही यात्री ने उसे लेने से इंकार कर दिया। जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतर आए। लोगों ने कंडक्टर व यात्री को समझा कर मामला शांत करवाया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
कंडक्टर बोला नोट नहीं दूंगा, यात्री बोला सिक्का नहीं लूंगा
बस कंडक्टर का कहना था कि सफर के दौरान अक्सर यात्री उन्हें दस रुपये का सिक्का थमा देते है। भारतीय मुद्रा होने के कारण वे सिक्का लेने से इंकार नहीं करते हैं। वहीं यात्री का कहना था कि दस रुपये का सिक्का मार्केट में कोई भी लेने के लिए तैयार नहीं होता है। उसके मना करने के बावजूद भी कंडक्टर ने उसे दस-दस के नोट नहीं दिए।