मॉडल टाउन में दस और तहसील कैंप एरिया में सात कोरोना संक्रमित मिले
मार्च के 23 दिनों में 365 केस मिलना जिला वासियों के लिए चेतावनी है। कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो हालात बदतर हो सकते हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना संक्रमितों की संख्या वद्धि दूसरी लहर का संकेत दे रही है। जिले में मंगलवार को 36 नए केस मिले हैं। मॉडल टाउन एरिया में सबसे अधिक 10 केस मिले हैं। तहसील कैंप क्षेत्र में सात केस हैं। मार्च के 23 दिनों में 365 केस मिलना जिला वासियों के लिए चेतावनी है। कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो हालात बदतर हो सकते हैं।
सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि तहसील कैंप एरिया में महिला, उसका 10 साल का बेटा पॉजिटिव मिले हैं। मॉडल टाउन के एक परिवार में दो सदस्य, दूसरे परिवार में पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर 11-12 में पांच, सेक्टर 13-17 में एक केस मिला है। बाकी केस नेहरू नगर, इंसार चौक, न्यू गीता कालोनी, जाटल रोड, देव नगर, करहंस, विराटनगर, खादी कालोनी, अंसल, उरलाना, आरके पुरम और असंध रोड के हैं।
सिविल सर्जन के मुताबिक 578 सैंपल लिए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव 11 हजार 268 केसों में से 211 एक्टिव हैं। 10 हजार 879 रिकवर हो चुके हैं। 18 मरीज लापता हैं और अभी तक 160 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने शहरवासियों से मास्क लगाने व दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है। इस वर्ष मिले केस
जनवरी में 223 केस, दो की मौत।
फरवरी में 167 केस, दो की मौत।
मार्च 23 तक 365 केस, पांच की मौत।
पानीपत जिले का कोरोना मीटर
कुल संक्रमित 11268
मंगलवार को संक्रमित 36
अब तक स्वस्थ 10879
एक्टिव केस 211
कुल मौत 160
मंगलवार को मौत 00
लापता 18