Move to Jagran APP

Panipat Weather Forecast: पानीपत में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, शाम तक बूंदाबांदी की संभावना

पानीपत में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल आने से लोगों को राहत महसूस हो रही। वीरवार सुबह से बादल छाए हैं। शाम तक बूंदाबांदी की संभावना है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 12:14 PM (IST)
Panipat Weather Forecast: पानीपत में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, शाम तक बूंदाबांदी की संभावना
Panipat Weather Forecast: पानीपत में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, शाम तक बूंदाबांदी की संभावना

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में वीरवार सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सुबह 31 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते ग्रमी सता रही है। इन दिनों उमस से राहत मिली है। 11 बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

वातावरण में आद्रता का स्तर 80 फीसद अधिकतम रहा। अन्य प्रदेशों में बारिश होने से सब्जी की आवक प्रभावित हुई है। भाव में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोकल हरी सब्जियों की आवक बहुत कम चल रही है।

प्रदूषण स्तर में दो दिनों में बढ़ गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 83 एमजी रहा। सेक्टर 18 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयंत्र में 83 एमजी एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया है। जो संतोष जनक स्थिति में है।

करनाल में बादल छाये, लेकिन बरसात का इंतजार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार क्षेत्र में बरसात का माहौल बना हुआ है, लेकिन अभी तक बरसात हुई नहीं है। 29 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। लोगों को उम्मीद है कि बरसात होगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 92 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 72 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम बूंदाबांदी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.