Move to Jagran APP

तापमान दो डिग्री तक लुढ़का, बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन Panipat News

पहाड़ों से चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। इन हवाओं के चलते ठंड बढ़ने लगी है।

By Edited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 09:24 AM (IST)
तापमान दो डिग्री तक लुढ़का, बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन Panipat News
तापमान दो डिग्री तक लुढ़का, बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन Panipat News

पानीपत, जेएनएन। पहाड़ों से चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। इन हवाओं के चलते ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही खिली हुई धूप निकली और हवाएं चलने लगी। शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। शाम को ठंड और अधिक बढ़ गई। रात को पारा और लुढ़क गया।

loksabha election banner

ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरु कर दिया। जैकेट, स्वेटर, टोपी लोग पहनने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिनों रात के समय कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। तापमान में गिरावट रहेगी। प्रदूषण स्तर बढ़ा प्रदूषण का स्तर दो दिनों से बढ़ रहा है।

बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 360 दर्ज किया गया। सुबह 11.30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 373 रहा। शाम 4:30 बजे 360 रहा जो रात 7:43 बजे 343 लाल निशान पर रहा। बुधवार से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स पीले निशान अर्थात संतोषजनक स्थिति में आ गया था।

स्वास्थ्य पर असर लगातार

प्रदूषण घटने-बढ़ने से त्वचा संबंधी समस्याओं में इजाफा हो रहा है। जहरीला प्रदूषण स्वास्थ्य पर गहरा असर जाल रहा है। त्वचा पर भी इसका अधिक असर है। चर्म रोग विशेषज्ञों की ओपीडी बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि 30 प्रतिशत तक त्वचा के रोगी इन दिनों बढ़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.