बारिश से गर्मी में राहत मिली तापमान गिरा
दिन में मौसम साफ रहा। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था।
By Edited By: Published: Sat, 18 May 2019 10:47 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। समालखा में बारिश हुई जबकि पानीपत में बूंदाबांदी हुई। बारिश से दिन भर पड़ी चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत दी। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। दिन में मौसम साफ रहा। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम 24 डिग्री रहा। नमी का स्तर 78 फीसद दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें