Move to Jagran APP

बांग्लादेश से शादी का झांसा दे लाई गई किशोरी, दिल्ली से लेकर पानीपत तक हुई हैवानियत

पानीपत में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। किशोरी को बांग्लादेश से पानीपत लाया गया। उसके साथ पहले दिल्ली और फिर पानीपत में दुष्कर्म किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 01:06 PM (IST)
बांग्लादेश से शादी का झांसा दे लाई गई किशोरी, दिल्ली से लेकर पानीपत तक हुई हैवानियत
बांग्लादेश से शादी का झांसा दे लाई गई किशोरी, दिल्ली से लेकर पानीपत तक हुई हैवानियत

पानीपत, जेएनएन। बांग्लादेश से शादी का झांसा देकर दिल्ली लाई गई किशोरी को दुष्कर्म के बाद मानव तस्कर के हाथों बेंच दिया गया। तस्कर ने उसे पानीपत के शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रखा और दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे देह व्यापार के धंधे में भी धकेल दिया। दो युवकों ने उसे पानीपत में ही हवस का शिकार बनाया। हालांकि, किशोरी ने हिम्मत दिखाई और बाथरूम जाने के बहाने छत से पड़ोसी के घर में कूद गई। इसके बाद पड़ोसी की मदद से उसने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करा दिया। वहीं, मानव तस्करी गिरोह के सरगना राहुल और संदीप की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

पीडि़ता ने बताया कि बीते फरवरी में बांग्लादेश में दिल्ली का युवक संदीप उसके संपर्क में आया। संदीप उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली ले आया। इसके साथ दो दिन तक दुराचार किया। बाद में आरोपित ने उसे दिल्ली में मानव तस्कर राहुल को बेच दिया। राहुल ने भी उसके साथ दुराचार किया। आरोपित ने उसे तीन से छह हजार रुपये में तीन महीने तक दिल्ली, पानीपत सहित कई शहरों में दर्जनों लोगों को सौंपा। उसके साथ बार-बार दुष्कर्म होता रहा। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। 

4 मई की रात पानीपत लाई गई
4 मई की रात को राहुल उसे पानीपत बस स्टैंड पर अजय और मनु के हवाले कर गया। इसकी एवज में राहुल ने एक रात के हिसाब से छह हजार रुपये ले लिये। अजय ने किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनु ने दरवाजे के बाहर पहरा दिया। 

बहाना बनाकर पड़ोसी के घर फांद गई
किशोरी ने बहाना बनाया कि बाथरूम जाना है। इसके बाद वह छत से कूदी और रोते हुए पड़ोसी के घर में घुस गई। पड़ोसी को आपबीती बताते हुए मदद की गुहार लगाई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची तहसील कैंप चौकी पुलिस ने आरोपित अजय और मनु को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। 

किशोरी के साथ अजय ने दुष्कर्म किया है। इस साजिश में मनु भी शामिल था। पीडि़त किशोरी का मेडिकल कराया गया। उसके बयान पर पोक्सो, मानव तस्करी और साजिश रचने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मानव तस्करी गिरोह के सरगना राहुल और संदीप की तलाश की जा रही है।  
रेखा, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.