Move to Jagran APP

फिल्मी कहानी सी मर्डर मिस्ट्री, भाभी को किसी और के साथ देखा तो कर दी तीन की हत्या

यमुनानगर में सड़क हादसा में नई कहानी सामने आई। ये हादसा नहीं हत्या थी। युवक ने भाभी को किसी और के साथ देखा तो हत्या कर दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 05:40 PM (IST)
फिल्मी कहानी सी मर्डर मिस्ट्री, भाभी को किसी और के साथ देखा तो कर दी तीन की हत्या
फिल्मी कहानी सी मर्डर मिस्ट्री, भाभी को किसी और के साथ देखा तो कर दी तीन की हत्या

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में स्टेट हाईवे पर हुई दुर्घटना कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। वह भी सोची समझी साजिश। युवक ने भाभी को किसी और के साथ देखा तो जाम के बावजूद वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया और टक्कर मार हत्या कर दी। इस हादसे में एक अन्य भी चपेट में आ गया। पुलिस पूछताछ में हत्या का पर्दाफाश हुआ। 

loksabha election banner

जोडिय़ां नाके पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में नई कहानी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि चालक शांति कॉलोनी निवासी निखिल ने पूछताछ में बताया है कि भाभी ममता के कॉलोनी के ही अशोक से अवैध संबंध थे। उसे कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार को वह टाटा एस लेकर आ रहा था। जब वह रादौर रोड पर जोडिय़ा नाके पर पहुंचा, तो उसने अशोक के साथ बाइक पर अपनी भाभी को देखा। जिससे उसे गुस्सा आ गया। उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई ओर उनको कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो कारें क्षतिग्रस्त

इस दौरान उसकी गाड़ी की चपेट में एक अन्य एक्टिवा व बाइक भी आ गयी। जिसमे एक्टिवा पर पीछे बैठी लैक्सिबांस निवासी शिवानी की भी मौत हो गई। जबकि रोहित, शगुन व एक अन्य घायल हो गए। हादसे में दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हत्या का केस दर्ज

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के समय से ही उनको चालक पर शक था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

ये था मामला 

डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोडिय़ां में शुक्रवार रात छह दिवसीय होला मोहल्ला समागम था। रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण गुरुद्वारा के सामने जाम लगा था। इसी बीच रादौर की तरफ से तेज गति से टाटा मैजिक गाड़ी आई और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो एक्टिवा, एक बाइक सहित दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें एक्टिवा सवार शांति कालोनी निवासी ममता देवी व अशोक कुमार और जठलाना के लक्सी बांस गांव की शिवानी की मौत हो गई। वहीं गोबिंदपुरा का शुभम, करनाल का नितिश, मृतका शिवानी की बेटी शगुन और शांति कालोनी निवासी टाटा मैजिक चालक निखिल घायल हो गया था। आरोपित चालक निखिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब हत्‍या का मामला सामने आया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.