तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिला बनाई अश्लील वीडियो, कर दिया वायरल Panipat News
नौ माह पहले समालखा कस्बे के गांव में आरोपित ने झाड़ फूंक के बहाने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। दो दिन पहले वीडियो वायरल हुआ तो तांत्रिक की हकीकत सामने आई।
By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 01:08 PM (IST)
पानीपत, जेएनएन। कस्बे के एक गांव निवासी महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने नौ महीने पहले झाड़ फूंक के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बनाया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव का मुकेश झाड़ फूंक का काम करता है। पिछले साल नवंबर में वह महिला के घर आया। उसने झाड़ फूंक के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला बेहोश हो गई थी। आरोप है कि मुकेश ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी महिला को मिली। जांच अधिकारी महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज निरीक्षक पवना ने बताया कि शुक्रवार आरोपित को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें