अंतरसदनीय विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभा
एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11-12 में अंतरसदनीय विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्कूल के छह सदनों के नौवीं से 12वीं कक्षा के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11-12 में अंतरसदनीय विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्कूल के छह सदनों के नौवीं से 12वीं कक्षा के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में कराई गई। पहले चरण में विद्यार्थियों से विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनके उत्तर विद्यार्थियों ने अपने-अपने ज्ञान के आधार पर दिए। दूसरे राउंड में गंभीरता के साथ जवाब दिए। तीसरे राउंड में प्रत्येक सदन से 10 प्रश्न पूछे। इसमें डेढ़ मिनट में सभी प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रतियोगिता में गंधर्व सदन की मुस्कान जैन, रिषुल गोयल, पुष्प जैन व तृषा कत्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमन सदन के दिपांशु मिड्ढा, आकृति मित्तल, वंश सोयन व लव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है। स्कूल में समय-समय पर प्रतियोगिता कराई जाती हैं।